फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs aus: ritika sajdeh reacts on aaron finch statement sunil gavaskar talks on rohit not playing 1st test

Gavaskar vs Ritika: सुनील गावस्कर के इस बयान पर रोहित की पत्नी रितीका का जवाब, एरॉन फिंच को किया सैल्यूट

Sun, 10 Nov 2024 10:16 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 10 Nov 2024 10:16 AM IST
सार

अब रितिका ने ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व कप्तान का समर्थन किया है। उन्होंने एक पोस्ट पर फिंच को टैग करते हुए सेल्यूट का इमोजी बनाया। अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
ind vs aus: ritika sajdeh reacts on aaron finch statement sunil gavaskar talks on rohit not playing 1st test
सुनील गावस्कर-रोहित-रितिका - फोटो : gavaskarsunilofficial/ rohitsharma45

विस्तार

भारतीय टीम को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तान और जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में हिटमैन के खेलने पर संशय है। ऐसे में भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सीरीज के लिए एक नया कप्तान नियुक्त करने की मांग की, जिसका ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच ने विरोध किया। अब इस मुद्दे पर रितिका सजदेह की भी प्रतिक्रिया आई है। इससे पहले पूरा मामला जान लेते हैं...
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने भारत को हराया
दरअसल, भारत को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारत अपने घर में दो या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरी बार क्लीन स्वीप हुआ। इससे पहले फरवरी 2000 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। वहीं, भारत अपने घर में तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर ने बताई भारतीय खिलाड़ियों की कमी
भारत की करारी हार पर क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने प्रतिक्रिया दी। वहीं, सुनील गावस्कर ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ क्यों संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि सफेद गेंद के क्रिकेट ने उनकी तकनीक को प्रभावित किया है। इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने बताया कि सीमित ओवर के प्रारूप में अधिक खेलने के कारण बल्लेबाज सॉफ्ट हैंड से नहीं खेल रहे जिसकी वजह से वे स्पिनरों का सामना नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन

रोहित की गैरमौजूदगी पर बिफरे गावस्कर
अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। इससे पहले खबर है कि रोहित शर्मा पहले टेस्ट में निजी कारणों से बाहर हो सकते हैं। इस मुद्दे पर गावस्कर ने कहा कि अगर रोहित पहले या दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाते हैं तो टीम को पूरी सीरीज के लिए नया कप्तान नियुक्त कर देना चाहिए। गावस्कर ने कहा कि न्यूजीलैंड से हार के बाद टीम को एकजुट करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पोर्ट्स तक से कहा, 'हम पढ़ते आ रहे हैं कि रोहित शर्मा पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे, शायद वह दूसरे में भी नहीं खेलेंगे। अगर ऐसा है तो मैं कहता हूं कि, अभी भारतीय चयन समिति को कहना चाहिए कि 'अगर आपको आराम करना है, तो आराम करें। अगर व्यक्तिगत कारण हैं तो उन्हें देखें। लेकिन अगर आप दो-तिहाई मैच मिस कर रहे हैं तो आपको इस दौरे के लिए एक खिलाड़ी के रूप में ही जाना चाहिए। हम उप-कप्तान को इस दौरे का कप्तान बनाएंगे।

फिंच ने जताई असहमति
वहीं, फिंच गावस्कर राय से सहमत नहीं दिखे। उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, 'मैं इस बात पर सनी से पूरी तरह असहमत हूं। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। यदि आपको घर पर रहने की आवश्यकता है क्योंकि आप पिता बनने वाले हैं तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है। यह बहुत ही खूबसूरत पल है। आप इस वजह से जितनी मर्जी समय ले सकते हैं।'


रितिका ने किया फिंच का समर्थन

अब रितिका ने ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व कप्तान का समर्थन किया है। उन्होंने एक पोस्ट पर फिंच को टैग करते हुए सेल्यूट का इमोजी बनाया। अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है। मालूम हो कि, रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान कहा था कि वह पर्थ में शुरुआती टेस्ट में खेलेंगे या नहीं, इस बारे में कोई पुष्टि नहीं है। रोहित ने इसके लिए निजी कारणों का हवाला दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed