फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs aus: rcb shares kl rahul video on social media fans claims shows interest before ipl 2025 mega auction

IPL 2025 Mega Auction: नीलामी से पहले RCB ने जताई केएल राहुल में रुचि? साझा किया बल्लेबाज का वीडियो, देखें

Sat, 23 Nov 2024 08:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 23 Nov 2024 08:31 PM IST
सार

आरसीबी ने अपने 'एक्स' हैंडल से केएल राहुल की दमदार बल्लेबाजी का एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्हें स्ट्रेट ड्राइव खेलते देखा जा सकता है। फ्रेंचाइजी ने इसके साथ जो कैप्शन में लिखा, क्लासी राहुल जिसे हम सभी जानते हैं।

विज्ञापन
ind vs aus: rcb shares kl rahul video on social media fans claims shows interest before ipl 2025 mega auction
केएल राहुल - फोटो : BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में इसका आयोजन होगा। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने केएल राहुल में रुचि दिखाई है। दरअसल, फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से स्टार बल्लेबाज का एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्हें ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते देखा जा सकता है। इसी के साथ चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि मेगा नीलामी में आरसीबी इस बल्लेबाज पर बोली लगा सकती है।
विज्ञापन

आरसीबी ने लुटाया केएल पर प्यार
आरसीबी ने अपने 'एक्स' हैंडल से केएल राहुल की दमदार बल्लेबाजी का एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्हें स्ट्रेट ड्राइव खेलते देखा जा सकता है। फ्रेंचाइजी ने इसके साथ जो कैप्शन में लिखा, क्लासी राहुल जिसे हम सभी जानते हैं। इसके अलावा आरसीबी ने अनुभवी खिलाड़ी की एक तस्वीर भी साझा की। इसी के साथ अटकलें लगाई जा रही हैं कि आरसीबी केएल राहुल में रुचि दिखा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी को रिलीज कर चुकी LSG
दरअसल, आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स ने केएल राहुल को रिलीज कर दिया। फ्रेंचाइजी ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया। इनमें निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), मोहसिन खान (चार करोड़) और आयुष बदोनी (चार करोड़) शामिल हैं। बता दें कि, दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल लखनऊ के कप्तान थे। वह पिछले संस्करण में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। 14 मैचों में उन्होंने सिर्फ 520 रन बनाए। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट भी 136.13 का ही रहा। माना जा रहा है कि उनके खराब प्रदर्शन की वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज किया। 
विज्ञापन

आरसीबी के लिए खेलने की इच्छा जता चुके केएल राहुल
हाल ही में केएल राहुल ने एलएसजी का साथ छोड़ने के फैसले पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने आरसीबी के लिए खेलने की इच्छा जताई थी। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा- मुझे आरसीबी में खेलना सबसे ज्यादा पसंद था। यह घर जैसा है। आपको घर पर बहुत समय बिताने का मौका मिलता है। मैं चिन्नास्वामी को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। मैं वहां खेलते हुए बड़ा हुआ हूं। 

पहले भी रह चुके RCB का हिस्सा
मालूम हो कि, केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ ही की थी। इसके बाद 2014 और 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का वह हिस्सा रहे। 2016 में इस बल्लेबाज ने एक बार फिर आरसीबी में वापसी की। 2017 में चोट के कारण वह नहीं खेल सके थे। 2018-21 तक वह पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए खेले। इसके बाद उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) की कमान संभालने का मौका मिला। 2022 से 2024 तक वह इस टीम का हिस्सा रहे। अब फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया है। 

ऑस्ट्रेलिया में गरजा केएल का बल्ला
केएल राहुल इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। यहां वह पर्थ में जारी मुकाबले में खेलते दिख रहे हैं। इस मैच के दूसरे दिन उन्होंने भारत के लिए दमदार प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल के साथ सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे केएल ने 172* रनों की मजबूत साझेदारी निभाई। इस दौरान दोनों ने अर्धशतक जड़े और भारत को 218 रनों की बढ़त दिलाई। पहली पारी में भी अनुभवी खिलाड़ी का बल्ला जमकर गरजा था। उन्होंने तीन चौकों की मदद से 26 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed