फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS ODI Series 2025 Rohit Sharma ODI Cricket Career Record and Stats India vs Australia

Rohit Sharma: बतौर वनडे कप्तान शानदार रहा रोहित का रिकॉर्ड, विश्व कप-चैंपियंस ट्रॉफी में दिखा नेतृत्व का कौशल

Sat, 04 Oct 2025 03:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 04 Oct 2025 03:06 PM IST
सार

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के जरिए मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 19-25 अक्तूबर के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया।

विज्ञापन
IND vs AUS ODI Series 2025 Rohit Sharma ODI Cricket Career Record and Stats India vs Australia
रोहित शर्मा - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के जरिए मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 19-25 अक्तूबर के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया। इस सीरीज में रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, श्रेयस अय्यर टीम के उपकप्तान होंगे।
विज्ञापन


वनडे में बतौर कप्तान शानदार है रोहित का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने वनडे प्रारूप में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने कुल 56 मुकाबले खेले जिनमें हिटमैन ने 42 मैचों में जीत दिलाई, जबकि 12 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा एक मैच टाई रहा और एक मैच बिना परिणाम के समाप्त हुआ। इस तरह रोहित शर्मा का वनडे कप्तान के रूप में जीत प्रतिशत 75 के करीब (74.54%) है, जो उनकी नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक सोच को दर्शाता है। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने बड़े टूर्नामेंट्स और अहम सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिससे वह आधुनिक क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

IND vs AUS ODI Series 2025 Rohit Sharma ODI Cricket Career Record and Stats India vs Australia
गौतम गंभीर-रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ANI
रोहित-विराट की वापसी
रोहित और विराट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लंबे वक्त के बाद खेलते नजर आएंगे। दोनों को पिछली बार मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए खेलते देखा गया था। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक के अलावा आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में सर्वाधिक रन बनाए थे। वहीं, रोहित ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ विजयी पारी खेली। 

IND vs AUS ODI Series 2025 Rohit Sharma ODI Cricket Career Record and Stats India vs Australia
गिल और गंभीर - फोटो : PTI
गिल को क्यों सौंपी गई कप्तानी?
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए गिल को कप्तानी सौंपे जाने के फैसले से रोहित के प्रशंसक काफी हैरान हैं। हालांकि, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि गिल को किस कारण कप्तानी सौंपी गई। अगरकर से जब रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तानी सौंपे जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गिल को कप्तानी सिर्फ वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए नहीं सौंपी गई है, बल्कि लंबी अवधि के लिए है। अगरकर के बयान से स्पष्ट है कि भारतीय टीम ने विश्व कप की रणनीति बनाने पर काम शुरू कर दिया है और टीम गिल की अगुआई में वैश्विक टूर्नामेंट में उतरेगी। अगरकर ने हालांकि, उन खबरों को खारिज किया जिसमें दावा किया जा रहा था कि यह सीरीज रोहित और कोहली की आखिरी सीरीज हो सकती है।
विज्ञापन

IND vs AUS ODI Series 2025 Rohit Sharma ODI Cricket Career Record and Stats India vs Australia
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रोहित की कप्तानी में भारत ने जीता था चैंपियंस ट्रॉफी
रोहित का वनडे कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में ही टीम ने इस साल न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। रोहित की अगुआई में टीम ने 2023 वनडे विश्व कप में लगातार 10 मैच जीते थे और फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि टीम को खिताबी मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था जिस कारण टीम इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करने से चूक गई थी।

IND vs AUS ODI Series 2025 Rohit Sharma ODI Cricket Career Record and Stats India vs Australia
रोहित शर्मा - फोटो : ANI-PTI
वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी
हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने जून 2007 में पहला वनडे खेला था। उसी साल उन्हें सितंबर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने का मौका मिला था। हालांकि, रोहित को टेस्ट मैच खेलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने 2013 में पहला टेस्ट मैच खेला था। हिटमैन अब टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और वनडे क्रिकेट में खेलना जारी रखे हुए हैं।

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलूरू में 209 रन बनाए थे। उसके बाद 2014 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेली थी। वहीं, 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में नाबाद 208 रन बनाए थे। 

IND vs AUS ODI Series 2025 Rohit Sharma ODI Cricket Career Record and Stats India vs Australia
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक
रोहित शर्मा किसी एक वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2019 विश्व कप में पांच शतक लगाए थे। रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्पटन में नाबाद 122, मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ 140, बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 102, बर्मिंघम में बांग्लादेश के खिलाफ 104 और लीड्स में श्रीलंका के खिलाफ 103 रन की पारी खेली थी। हालांकि, उनके पांच शतक के बावजूद टीम इंडिया विश्व कप नहीं जीत पाई थी। वह सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई थी। 

किसी एक वनडे टूर्नामेंट/सीरीज में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज टूर्नामेंट/सीरीज मैच रन सर्वाधिक स्कोर शतक 
रोहित शर्मा  2019 (विश्व कप, इंग्लैंड) 9 648 140 5
कुमार संगकारा 2015 (विश्व कप, ऑस्ट्रेलिया/न्यूजीलैंड) 7 541 124 4
क्विंटन डी कॉक  2023 (विश्व कप, भारत) 10 594 174 4
बाबर आजम  2016 (पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, यूएई) 3 360 123 3
क्विंटन डिकॉक  2013 (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज) 3 342 135 3

IND vs AUS ODI Series 2025 Rohit Sharma ODI Cricket Career Record and Stats India vs Australia
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
वनडे में स्पिनर्स के खिलाफ सर्वाधिक छक्के रोहित शर्मा के नाम
वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम अनेकों उपलब्धियां दर्ज हैं। उन्होंने  अब तक स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ 114 छक्के लगाए हैं और वह इस मामले में विश्व क्रिकेट में नंबर-वन पर हैं। उनके बाद वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है, जिन्होंने 108 छक्के जड़े हैं। दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने स्पिनरों पर 98 छक्के, जबकि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 91 छक्के लगाए हैं। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (89), इंग्लैंड के कप्तान रहे इयोन मॉर्गन (88) और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (88) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि रोहित शर्मा ने न सिर्फ तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्कि स्पिनरों के सामने भी अपना दबदबा कायम रखा है। यही वजह है कि उन्हें वनडे क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिना जाता है।

IND vs AUS ODI Series 2025 Rohit Sharma ODI Cricket Career Record and Stats India vs Australia
रोहित शर्मा - फोटो : ANI-PTI
वनडे क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
वनडे क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। उन्होंने 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 2015 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए मुकाबले में 237* रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 2011 में इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की पारी खेलकर तीसरे स्थान पर काबिज हैं। 

 

वनडे की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज (ओपनिंग )

बल्लेबाज रन विपक्षी टीम
रोहित शर्मा 264 श्रीलंका
मार्टिन गुप्टिल 237* वेस्टइंडीज
वीरेंद्र सहवाग 219 वेस्टइंडीज
क्रिस गेल 215 जिम्बाब्वे
फखर जमां 210* जिम्बाब्वे

IND vs AUS ODI Series 2025 Rohit Sharma ODI Cricket Career Record and Stats India vs Australia
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित शर्मा सबसे तेज 11000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों में दूसरे
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 11000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने यह उपलब्धि इसी साल फरवरी में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हासिल की थी। रोहित ने यह उपलब्धि अपनी 261वीं पारी में पूरी की। इस मामले में उनसे तेज केवल विराट कोहली हैं, जिन्होंने महज 222 पारियों में यह मुकाम छू लिया था। रोहित ने 23 जून 2007 को अपना वनडे डेब्यू किया था और लगभग 17 साल 242 दिन के अंतराल में 11,000 रन पूरे किए। इस लिस्ट में उनसे पहले विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज शामिल हैं।

सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले बल्लेबाज (वनडे में)

बल्लेबाज
विराट कोहली (भारत)
रोहित शर्मा (भारत)
सचिन तेंदुलकर (भारत)
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
सौरव गांगुली (भारत)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed