फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS ODI Sanju Samson is smiling even after not being selected in the Indian team Irfan Pathan said this

IND vs AUS ODI: भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के बाद भी मुस्कुरा रहे संजू सैमसन, इरफान पठान ने कही यह बात

Tue, 19 Sep 2023 08:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 19 Sep 2023 08:57 PM IST
सार

शुरुआती दो मैचों के लिए कोहली-रोहित को आराम दिया गया, लेकिन सैमसन को मौका नहीं मिला। चयन नहीं होने के बाद भी वह निराश नहीं है। सैमसन एशिया कप टीम का हिस्सा थे। केएल राहुल की चोट की चिंताओं के बीच उन्हें रिजर्व प्लेयर के रूप में चुना गया था। राहुल की वापसी के बाद उन्हें स्वदेश भेज दिया गया था। 

विज्ञापन
IND vs AUS ODI Sanju Samson is smiling even after not being selected in the Indian team Irfan Pathan said this
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। शुरुआती दो मुकाबलों के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं हैं। दोनों खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वहीं, आखिरी वनडे के लिए 17 सदस्यीय टीम चुनी गई। इसमें विश्व कप के लिए तय सभी खिलाड़ियों को रखा गया है। साथ ही रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर को भी रखा गया है। तीनों वनडे के लिए एक खिलाड़ी को नहीं रखे जाने पर काफी बहस हो रही है। उस खिलाड़ी का नाम संजू सैमसन है।
विज्ञापन


शुरुआती दो मैचों के लिए कोहली-रोहित को आराम दिया गया, लेकिन सैमसन को मौका नहीं मिला। चयन नहीं होने के बाद भी वह निराश नहीं है। सैमसन एशिया कप टीम का हिस्सा थे। केएल राहुल की चोट की चिंताओं के बीच उन्हें रिजर्व प्लेयर के रूप में चुना गया था। राहुल की वापसी के बाद उन्हें स्वदेश भेज दिया गया था। चयनकर्ताओं ने ऋतुराज गायकवाड़ और प्रसिद्ध कृष्णा को चुना। तिलक वर्मा को बरकरार रखा गया, लेकिन सैमसन को नहीं चुना गया। 
विज्ञापन


सैमसन ने दो पोस्ट शेयर की
सैमसन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, ''जो है यही है, मैं आगे की ओर बढ़ते रहना चाहता हूं।'' इसके अलावा उन्होंने फेसबुक पर एक मुस्कुराने वाली इमोजी शेयर की। सैमसन ने 13 वनडे मुकाबलों में 55.71 की औसत से 390 रन बनाए हैं। उनके खाते में तीन अर्धशतक हैं। सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पिछले वनडे मैच में 41 गेंदों में 51 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Latest and Breaking News on NDTV
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)



पठान को हुई निराशा
सैमसन का चयन नहीं हुआ तो भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान को निराशा हुई। उन्होंने लिखा, ''अगर मैं अभी संजू सैमसन की जगह होता, तो मुझे बहुत निराशा होती।'' भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर को होगी। दूसरा मुकाबला 24 और तीसरा 27 सितंबर को खेला जाएगा।

भारतीय टीम (शुरुआती दो वनडे मैच के लिए):
केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर) शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।

तीसरे मैच के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), विराट कोहली, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल (फिटनेस पर संदेह) रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed