फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Nine Indian Batters Fail to Reach Double Figures as Australia Cruise to Win With 40 Balls to Spare

IND vs AUS: नौ भारतीय खिलाड़ी नहीं पार कर पाए दहाई का आंकड़ा, ऑस्ट्रेलिया ने 40 गेंद शेष रहते जीता दूसरा टी20

Fri, 31 Oct 2025 05:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 31 Oct 2025 05:39 PM IST
सार

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 37 गेंद में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 68 रन की पारी खेली। वहीं, हर्षित राणा ने 33 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ नहीं छू सका।

विज्ञापन
IND vs AUS: Nine Indian Batters Fail to Reach Double Figures as Australia Cruise to Win With 40 Balls to Spare
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 में भारत को चार विकेट से हरा दिया है। जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ कंगारुओं ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहला टी20 बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब तीसरा टी20 दो नवंबर को खेला जाएगा। 
विज्ञापन

 
 

यह गेंद शेष रहने के मामले में टी20 में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। ऑस्ट्रेलिया ने 40 गेंद शेष रहते भारत को हराया। पहले नंबर पर भी ऑस्ट्रेलिया ही है। उसने 2008 में भारत को 52 गेंद शेष रहते हराया था।

टी20 में भारत की सबसे बड़ी हार (शेष गेंद के आधार पर)

खिलाफ स्थान साल शेष गेंदें
ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2008 52
ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2025 40
श्रीलंका कोलंबो (RPS) 2021 33
न्यूजीलैंड दुबई 2021 33
ऑस्ट्रेलिया कोलंबो (RPS) 2012 31

भारत की पारी
भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 37 गेंद में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 68 रन की पारी खेली। वहीं, हर्षित राणा ने 33 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ नहीं छू सका। बाकी के नौ खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी तो खाता भी नहीं खोल सके। इनमें तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। शुभमन गिल पांच रन, संजू सैमसन दो रन और कप्तान सूर्यकुमार एक रन बना सके। इसके अलावा अक्षर पटेल सात रन और शिवम दुबे चार रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने तीन विकेट लिए। वहीं, जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस को दो-दो विकेट मिले। स्टोइनिस ने एक विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया की पारी
126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। इस साझेदारी को वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा। उन्होंने हेड को आउट किया। हेड ने 15 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली। वहीं, मार्श अर्धशतक से चूक गए। वह 26 गेंद में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। जोश इंग्लिस ने 20 रन बनाए। वहीं, टिम डेविड एक रन बना सके। 

बुमराह हैट्रिक से चूके
इसके बाद बुमराह का जलवा देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 13वें ओवर में बुमराह हैट्रिक से चूक गए। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल ओवेन को विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया। वह 14 रन बना सके। इसके बाद पांचवीं गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को बेहतरीन यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। शॉर्ट खाता नहीं खोल सके। हालांकि, स्टोइनिस ने नाबाद छह रन की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। भारत की ओर से बुमराह के अलावा वरुण और कुलदीप ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed