फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Murali Vijay angry on Sanjay Manjrekar amid Nagpur Test stats related to Virat Kohli Rohit Sharma

IND vs AUS: नागपुर टेस्ट के बीच संजय मांजरेकर पर भड़के मुरली विजय, विराट कोहली-रोहित शर्मा से जुड़ा है मामला

Fri, 10 Feb 2023 01:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 10 Feb 2023 01:02 PM IST
सार

मुरली विजय ने ट्वीट कर संजय मांजरेकर पर हमला किया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को टैग करते हुए लिखा, ''मुंबई के कुछ पूर्व खिलाड़ी कभी दक्षिण के क्रिकेटरों की तारीफ नहीं करते।''

विज्ञापन
IND vs AUS Murali Vijay angry on Sanjay Manjrekar amid Nagpur Test stats related to Virat Kohli Rohit Sharma
मुरली विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार वह टीम इंडिया के पूर्व ओपनर मुरली विजय के निशाने पर आए हैं। उन्होंने ट्वीट कर मांजरेकर पर हमला किया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को टैग करते हुए लिखा, ''मुंबई के कुछ पूर्व खिलाड़ी कभी दक्षिण के क्रिकेटरों की तारीफ नहीं करते।'' उनके इस ट्वीट से फैंस हैरान हो गए और पता लगाने कि मुरली ने ऐसा किसके लिए लिखा है।
विज्ञापन

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया अपनी पहली पारी में खेल रही थी। लंच से कुछ देर पहले टीवी पर आंकड़े दिखाई गए। जिसमें यह बताया कि किस खिलाड़ी का कनवर्जन रेट (अर्धशतक को शतक में बदलने के मामले में) बेहतर है। इसमें मुरली विजय शीर्ष पर दिखाई दिए। उनसे पीछे मोहम्मद अजहरुद्दीन, पॉली उमरीगर, रोहित शर्मा और विराट कोहली नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांजरेकर ने क्या कहा था?
टीवी पर ग्राफिक दिखने के बाद कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने कहा, ''मुझे आश्चर्य हो रहा है कि मुरली विजय शीर्ष पर हैं।'' मांजरेकर की टिप्पणी पर विजय भड़क गए। उन्होंने तुरंत ट्विटर पर कहा, "संजय मांजरेकर हैरान है, वाह"। इसके बाद वह एक कदम आगे बढ़ते हुए उन्होंने एक ट्वीट किया। मुरली ने लिखा, ''मुंबई के कुछ पूर्व खिलाड़ी कभी भी दक्षिण की सराहना नहीं कर सकते।''

विज्ञापन

संन्यास ले चुके हैं मुरली विजय
विजय ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इस 38 वर्षीय क्रिकेटर ने 61 टेस्ट में दिखाई दिए। इस दौरान 12 शतकों की मदद से उन्होंने 3982 रन बनाए। 17 वनडे में उन्होंने 339 और नौ अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 169 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed