फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs aus: mohammed siraj throws bowls on stumps marnus labuschagne batting video goes viral

IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट में गरमाया माहौल, सिराज और लाबुशेन आए आमने-सामने, वायरल हुआ वीडियो

Fri, 06 Dec 2024 08:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 06 Dec 2024 08:57 PM IST
सार

लाबुशेन के पीछे हटने से सिराज नाराज हो गए। उन्होंने गुस्से में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की तरफ गेंद फेंक दी और उन्हें स्लेज किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
ind vs aus: mohammed siraj throws bowls on stumps marnus labuschagne batting video goes viral
सिराज-लाबुशेन - फोटो : X

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। शुक्रवार से शुरू हुए इस मैच में भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 180 रन बना पाई। मैच के दौरान मोहम्मद सिराज और मार्नस लाबुशेन के बीच अनबन देखने को मिली। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन

लाबुशेन ने सिराज को क्यों रोका?
यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 25वें ओवर की है। मोहम्मद सिराज अपने ओवर की आखिरी गेंद फेंकने के लिए तैयार थे, वह रन-अप ले चुके थे। तभी लाबुशेन को साइट स्क्रीन के सामने से एक आदमी गुजरता दिखा। उन्हें अपना ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हुई तो उन्होंने सिराज को गेंद न करने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाबुशेन पर भड़के सिराज
लाबुशेन के पीछे हटने से सिराज नाराज हो गए। उन्होंने गुस्से में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की तरफ गेंद फेंक दी और उन्हें स्लेज किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस भी सिराज की इस हरकत पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लाबुशेन ने इसका बदला सिराज से अगली ही गेंद पर चौका जड़कर लिया।
विज्ञापन

मैच का हाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम अपनी पहली पारी में महज 180 रन पर सिमट गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। फिलहाल मार्नश लाबुशेन 20 रन और नाथन मैकस्वीनी 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी भारत से 94 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र झटका उस्मान ख्वाजा के रूप में लगा। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने स्लिप में कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed