{"_id":"671f9a0fc55adaaa1a0131d3","slug":"ind-vs-aus-josh-inglis-may-get-a-chance-to-make-his-test-debut-in-border-gavaskar-trophy-says-george-bailey-2024-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इस स्टार को मिल सकता है टेस्ट डेब्यू का मौका, टी20 में जड़ चुका है शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इस स्टार को मिल सकता है टेस्ट डेब्यू का मौका, टी20 में जड़ चुका है शतक
Mon, 28 Oct 2024 07:35 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 28 Oct 2024 07:35 PM IST
सार
इंग्लिश (29 वर्ष) वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर हैं, उन्होंने पिछले सात शेफील्ड शील्ड मैच में चार शतक जड़े हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट विकेटकीपर एलेक्स कैरी शानदार फॉर्म में हैं और इंग्लिस एक विशेषज्ञ मध्यक्रम बल्लेबाज के तौर पर उभरे हैं।
विज्ञापन
जोश इंग्लिश
- फोटो : Twitter
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने सोमवार को संकेत दिया कि फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलिया के सफेद गेंद के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस अगले महीने होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बतौर विशेषज्ञ बल्लेबाज टेस्ट डेब्यू करने की योजना में शामिल हैं। भारत 21 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रही पांच टेस्ट की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा जिसे पिछले चार मौकों पर हार का सामना नहीं करना पड़ा है।
विज्ञापन
बेली ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं है कि इस समय वह वाकई शानदार फॉर्म में है। मुझे लगता है कि वह बल्लेबाज के तौर पर जिस तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे देखते हुए वह साल में विभिन्न सीरीज में शामिल हो सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'अगर गर्मियों में पूरे वर्ष सही मौका मिलता है और वह जिस स्थान पर प्रदर्शन करने के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त हैं, मुझे लगता है कि उसे शामिल किया जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लिश (29 वर्ष) वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर हैं, उन्होंने पिछले सात शेफील्ड शील्ड मैच में चार शतक जड़े हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट विकेटकीपर एलेक्स कैरी शानदार फॉर्म में हैं और इंग्लिस एक विशेषज्ञ मध्यक्रम बल्लेबाज के तौर पर उभरे हैं।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) , आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का कार्यक्रम
| मैच | तारीख | जगह |
|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 22-26 नवंबर | पर्थ स्टेडियम |
| दूसरा टेस्ट | 6-10 दिसंबर | एडिलेड |
| तीसरा टेस्ट | 14-18 दिसंबर | ब्रिस्बेन |
| चौथा टेस्ट | 26-30 दिसंबर | मेलबर्न |
| पांचवां टेस्ट | 3-7 जनवरी | सिडनी |