फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Jasprit Bumrah 11th five wickets haul in IND vs AUS Perth Test, made record as captain

IND vs AUS: बुमराह ने 11वीं बार पारी में पांच विकेट लिए, ऑस्ट्रेलिया में दूसरी बार, बतौर कप्तान बनाया रिकॉर्ड

Sat, 23 Nov 2024 08:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 23 Nov 2024 08:50 AM IST
सार

बुमराह ने अब तक नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस और एलेक्स कैरी को आउट किया है। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वह अब तक 37 विकेट ले चुके हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS: Jasprit Bumrah 11th five wickets haul in IND vs AUS Perth Test, made record as captain
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम के 150 रन पर सिमटन के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में आठ विकेट गंवा चुकी है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 67 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। दिन के खेल के अंत तक भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए थे। अब शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका एलेक्स कैरी के रूप में लगा, जिन्हें बुमराह ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। यह टेस्ट में बुमराह का 11वां फाइव विकेट हॉल रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई धरती पर उन्होंने दूसरी बार ऐसा किया है। 
विज्ञापन

 
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय
खिलाड़ी मैच विकेट
कपिल देव 11 51
अनिल कुंबले 10 49
आर अश्विन 10 39
जसप्रीत बुमराह 8 37
बीएस बेदी 7 35

बुमराह ने इन्हें पवेलियन भेजा
बुमराह ने अब तक नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस और एलेक्स कैरी को आउट किया है। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वह अब तक 37 विकेट ले चुके हैं। इनमें दो फाइव विकेट हॉल शामिल हैं। इस मैच से पहले बुमराह ने 2018-19 में मेलबर्न में 33 रन देकर छह विकेट झटके थे। ऑस्ट्रेलिया में किसी भारतीय गेंदबाद द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड कपिल देव के नाम है। उन्होंने 106 रन देकर आठ विकेट झटके थे। वहीं, कुंबले ने 141 रन देकर आठ विकेट झटके थे और वह लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय कपिल देव हैं। उन्होंने 51 विकेट झटके थे, जबकि कुंबले 49 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अश्विन ने 39 विकेट झटके हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं। बुमराह के पास इस दौरे पर इन सभी को पीछे छोड़ने का मौका है।
 
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
कपिल देव 8/106
अनिल कुंबले 8/141
जसप्रीत बुमराह 6/33
अजीत अगरकर 6/41
बीएस चंद्रशेखर 6/52
एस आबिद अली 6/55
मोहम्मद शमी 6/56
ईएस प्रसन्ना 6/104
जसप्रीत बुमराह 5/30
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह टीम इंडिया के कप्तान हैं
बुमराह पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान भी हैं। उनका यह स्पैल विदेश में किसी टेस्ट में किसी भारतीय कर्तान द्वारा दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। कपिल देव इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। उन्होंने विदेश में टेस्ट में 106 रन देकर आठ विकेट झटके थे। इस मामले में बुमराह ने बीएस बेदी और वीनू मांकड़ को पीछे छोड़ दिया। बेदी ने विदेश में टेस्ट में 55 रन देकर पांच विकेट और मांकड़ ने विदेशी जमीन पर 64 रन देकर पांच विकेट झटके थे। बुमराह ने अब तक टेस्ट में 178 विकेट, वनडे में 149 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 89 विकेट झटके हैं।
 
ऑस्ट्रेलिया में बतौर भारतीय कप्तान सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
कपिल देव 8/106
जसप्रीत बुमराह 5/30
बीएस बेदी 5/55
अनिल कुंबले 5/84
लाला अमरनाथ 4/78
सचिन तेंदलुकर 1/34
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed