फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Indian Cricket Team Top Order Batsman Performance Against Australia at Home Ground Know All Stats

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का टॉप-ऑर्डर फ्लॉप, अपने ही घर में कर रहे खराब प्रदर्शन, देखें आंकड़े

Thu, 02 Mar 2023 06:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 02 Mar 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। नागपुर के बाद दिल्ली में भी भारतीय टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों की हालत खराब ही रही।
loader
IND vs AUS Indian Cricket Team Top Order Batsman Performance Against Australia at Home Ground Know All Stats
रोहित शर्मा, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : BCCI

विस्तार

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत का पलड़ा भारी होने के बावजूद खिलाड़ियों का प्रदर्शन चयनकर्ताओं के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। नागपुर और दिल्ली में खेले गए मुकाबलों में भले ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से सीरीज में बढ़त बना ली, लेकिन इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ी रन बनाने के लिए जूझते दिखे हैं।

कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज सीरीज में कुल 100 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है। ऐसा लग रहा है मानों ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को फंसाने के लिए भारत ने जो जाल बुनी थी उसमें उसके बल्लेबाज खुद ही फंस गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों के सामने टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों के बल्ले से रन निकलना बंद हो गया है। 

image

नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के 263 रनों के जवाब में भारत रोहित शर्मा के 120 रनों की बदौलत पहली पारी में बढ़त बनाने के साथ मुकाबला भी जीतने में कामयाब रहा था। रोहित के अलावा अन्य बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन दिया। उस मुकाबले में केएल राहुल 20 तो चेतेश्वर पुजारा सात रन पर ही पवेलियन लौट गए थे। विराट कोहली ने केवल 12 रन बनाया।

भारत के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। नागपुर के बाद दिल्ली में भी भारतीय टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों की हालत खराब ही रही। नागपुर में शतक लगाने के बाद दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा दोनों पारियों में महज 32 और 31 रन पर ही आउट हो गए। वहीं, इंदौर में रोहित ने दोनों पारियों में 12-12 रन बनाए। केएल राहुल और किंग कोहली का बल्ला इस बार भी खामोश रहा।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन
बैटर पारी रन
रोहित शर्मा 5 207
विराट कोहली 5 111
चेतेश्वर पुजारा 5 98
श्रेयस अय्यर 4 42
केएल राहुल 3 38
शुभमन गिल 2 26
सूर्यकुमार यादव 1 8

अब तक खेले गए टेस्ट मुकाबलों की पांच पारियों में रोहित ने करीब 48 की औसत से 207 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रखने वाले विराट कोहली टेस्ट में फिर एक बार खराब फॉर्म में दिखे। इस सीरीज में पांच पारियों में उन्होंने 24 की औसत से 111 रन बनाए हैं। 

टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी भारतीय मैदानों पर रन बनाने से चूक रहे हैं। इंदौर टेस्ट की दूसरी पारी से पहले तक 13 की औसत से 39 रन बनाए थे। हालांकि, इंदौर टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 59 रन बनाए। राहुल के बल्ले से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन पारियों में केवल 38 रन ही निकला। न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले युवा बल्लेबाज शुभमन गिल भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुस्त दिखे। उन्होंने दो पारी में महज 26 रन का ही योगदान दिया।

image

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव की भी हालत कुछ ऐसी ही है। टी20 फॉर्मेट के नंबर-वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टेस्ट में फ्लॉप हो गए। पहले मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने महज आठ रन ही बनाए थे। भारतीय टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन टेस्ट चैंपियनशिप जीतने में रुकावट खड़ी कर सकता है।

इंदौर में रोहित ने 12 और 12 रन, शुभमन ने 21 और पांच रन, पुजारा ने एक और 59 रन, विराट कोहली ने 22 और 13 रन, रवींद्र जडेजा ने चार और सात रन, श्रेयस अय्यर ने 0 और 26 रन, श्रीकर भरत ने 12 और तीन रन, अक्षर पटेल ने 12 और 15* रन, अश्विन ने तीन और 16 रन बनाए।

image

भारत की बैटिंग पूरी तरह फ्लॉप रही है। मैच की बात करें तो पहली पारी में भारत ने 109 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 197 रन बनाए थे। कंगारुओं को 88 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने दूसरी पारी में 163 रन बनाए और इस तरह 75 रन की बढ़त हासिल की और 76 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed