{"_id":"63df215403bd9c4bb21527ce","slug":"ind-vs-aus-india-will-have-to-be-careful-with-australian-fast-bowler-pat-cummins-josh-hazlewood-mitchell-starc-2023-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों से भारत को रहना होगा सावधान, कमिंस-स्टार्क और हेजलवुड बरपा सकते हैं कहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों से भारत को रहना होगा सावधान, कमिंस-स्टार्क और हेजलवुड बरपा सकते हैं कहर
Sun, 05 Feb 2023 09:23 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 05 Feb 2023 09:23 AM IST
सार
कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने भारत में 2017 में हुई पिछली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। 2017 की सीरीज में कमिंस के अलावा हेजलवुड और स्टार्क भी टीम में शामिल थे और इस बार भी यह तिकड़ी इस सीरीज के लिए मौजूद है।
विज्ञापन
पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगामी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली चार टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में स्पिन की मददगार पिचों और ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों पर बहुत चर्चाएं हो रही हैं। कहा जा रहा है कि इस सीरीज में जिस टीम के स्पिन गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करेंगे, वह जीत सकती है। इन सबके बीच मेहमान टीम के तेज गेंदबाजों को कमतर आंकना भी सही नहीं रहेगा। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क स्पिन की मददगार पिचों पर भी अपना कहर बरपाने का दमखम रखती है।
कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने भारत में 2017 में हुई पिछली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। 2017 की सीरीज में कमिंस के अलावा हेजलवुड और स्टार्क भी टीम में शामिल थे और इस बार भी यह तिकड़ी इस सीरीज के लिए मौजूद है।
विज्ञापन
कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने भारत में 2017 में हुई पिछली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। 2017 की सीरीज में कमिंस के अलावा हेजलवुड और स्टार्क भी टीम में शामिल थे और इस बार भी यह तिकड़ी इस सीरीज के लिए मौजूद है।
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
- फोटो : social media
पुजारा और कोहली को स्टार्क ने किया था आउट
ये तीनों तेज गेंदबाज दूसरी बार भारत दौरे पर मेजबानों के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। कमिंस ने पिछले दौरे 2017 में दो टेस्ट की तीन पारियों में आठ विकेट चटकाए थे। उन्होंने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में चार विकेट लिए थे। स्टार्क ने पिछली टेस्ट सीरीज में भारत के शीर्ष क्रम को निशाना बनाया था। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली को आउट किया था। स्टार्क के खिलाफ कोहली तो खाता तक नहीं खोल पाए थे। इसके अलावा उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अजिंक्य रहाणे को आउट किया तो दूसरी पारी में करुण नायर को बिना खाता खोले ही बोल्ड किया था। हालांकि स्टार्क अंगूली में चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हैं।

जोश हेजलवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
हेजलवुड के छह विकेट से सहमे थे भारतीय बल्लेबाज
उनके अलावा जोश हेजलवुड ने 2017 की टेस्ट सीरीज के चारों टेस्ट मैच खेले थे और सभी मैच में उन्होंने विकेट चटकाए थे। उनका सबसे बढि़या प्रदर्शन दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में था। उन्होंने स्पिन की मददगार पिच पर उस पारी में छह विकेट लेकर भारतीयों को चौंका दिया था। उन्होंने शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था जिसमें पुजारा और कोहली भी शामिल थे।
उनके अलावा जोश हेजलवुड ने 2017 की टेस्ट सीरीज के चारों टेस्ट मैच खेले थे और सभी मैच में उन्होंने विकेट चटकाए थे। उनका सबसे बढि़या प्रदर्शन दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में था। उन्होंने स्पिन की मददगार पिच पर उस पारी में छह विकेट लेकर भारतीयों को चौंका दिया था। उन्होंने शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था जिसमें पुजारा और कोहली भी शामिल थे।
पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड
- फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलियाई तिकड़ी का 2017 में भारत दौरे पर प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलियाई टीम जब पिछली बार भारत दौरे पर 2017 में आई थी तब पैट कमिंस, हेजलवुड और स्टार्क ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। तब कमिंस ने दो मैच में आठ विकेट चटकाए थे। वहीं, हेजलवुड को चार मैचों में नौ विकेट मिले थे। स्टार्क को दो मैच में खेलने का मौका मिला था और उन्होंने पांच विकेट अपने नाम किए थे।

स्कॉट बोलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
स्कॉट बोलैंड भी बन सकते हैं खतरा
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हैं। वह भारत के खिलाफ यह उसके घर में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेले हैं। स्कॉट बोलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए छह टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 28 विकेट चटकाए हैं। उनका मैच में श्रेष्ठ प्रदर्शन 55 रन देकर सात विकेट है। लांस मौरिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक टेस्ट मैच नहीं खेला है और वह दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं।

पैट कमिंस
- फोटो : सोशल मीडिया
कमिंस ने कहा-हमारे तेज गेंदबाज सभी हालात में अच्छे
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत में भले ही स्पिन पिचें हो, लेकिन उनके तेज गेंदबाज सभी हालात में अच्छे हैं। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि ज्यादातर समय स्पिन गेंदबाजों पर बात होती है। आपको भूलना नहीं चाहिए कि हमारे तेज गेंदबाज सभी हालात में अच्छे हैं। यहां तक कि सिडनी क्रिकेट मैदान की विकेटों में तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं होता है, लेकिन वे वहां भी विकेट निकाल लेते हैं।''
उन्होंने कहा, ''हम अपने स्पिन संयोजन से परेशान नहीं है क्योंकि हमारे पास कई विकल्प हैं। अनुभवी गेंदबाज नाथन लियोन भी टीम में हैं। हमें मैच जीतने के लिए 20 विकेट चाहिए और उसी संयोजन से हम गेंदबाजों का चयन करेंगे।''