फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: India s tour of Australia likely to begin in Adelaide or Brisbane

INDvsAUS: महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न की अपील, मेलबर्न में ही हो बॉक्सिंग डे टेस्ट

Tue, 08 Sep 2020 10:11 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 08 Sep 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
IND vs AUS: India s tour of Australia likely to begin in Adelaide or Brisbane
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न का कहना है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच मेलबर्न में ही हो। इसके लिए वॉर्न ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से अपील की है। इसके लिए उन्होंने ट्वीट किया है। 

विज्ञापन


अपने ट्वीट में वॉर्न ने लिखा, 'फुटबॉल के बाद क्रिकेट दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा खेले जाने वाला खेल है और ऑस्ट्रेलिया के खेल कैलेंडर में बॉक्सिंग डे टेस्ट सबसे बड़ा अवसर है। हमें इस साल इसे एमसीजी में ही रखने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए। मेलबर्न कप और एएफएल जीएफ (ऑस्ट्रेलिया फुटबॉल लीग) ऑस्ट्रेलिया में अगले बड़े कार्यक्रम हैं।'
विज्ञापन

 


बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस सप्ताह भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल घोषित करना है। इस दौरे पर टीम इंडिया को यहां चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। बता दें वैश्विक महामारी कोरोना का विक्टोरिया राज्य में कुछ ज्यादा ही प्रकोप देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट की मेजबानी के लिए किसी अन्य विकल्प पर सोच रहा है।

अगर मेलबर्न नहीं तो एडिलेड को सौंपी जा सकती है मेजबानी

भारतीय क्रिकेट टीम का इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया दौरा पर्थ की जगह एडिलेड या ब्रिस्बेन से शुरू हो सकता है। यह इसलिए क्योंकि पश्चिम ऑस्ट्रेलिया की प्रांतीय सरकार ने साफ किया है कि उनके राज्य में एकांतवास के नियमों में किसी तरह की भी ढील नहीं दी जाएगी।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, एडिलेड ओवल भारत के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। इनमें दिन रात्रि टेस्ट मैच भी शामिल है। इसके अलावा विक्टोरिया में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड बॉक्सिंग डे टेस्ट का आयोजन नहीं कर पाता है तो इसकी मेजबानी भी एडिलेड को सौंपी जा सकती है। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी यूएई में आईपीएल में भाग लेने के बाद सीधे यहां पहुंचेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की शुरुआती योजना के अनुसार इंग्लैंड के दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम और भारतीय टीम को पहले पर्थ में प्रवेश करना था। श्रृंखला से पहले दोनों टीमों को एकांतवास के नियमों में ढिलाई के बीच पर्थ में अभ्यास करना था लेकिन अब सीए की योजना खटाई में पड़ती नजर आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed