फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: India need Hardik Pandya, Ravindra Jadeja and Axar Patel for defeating Australia Champions Trophy

IND vs AUS: कंगारुओं की बोलती बंद करेंगे ये तीन भारतीय धुरंधर, इनमें से एक के बल्लेबाजी आंकड़े तो चौंकाने वाले

Tue, 04 Mar 2025 12:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 04 Mar 2025 12:15 PM IST
सार

इन तीनों का चलना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी होगा। खासतौर पर अगर टीम इंडिया चार स्पिनर्स के साथ उतरती है तो हार्दिक को नई गेंद से कमाल दिखाना होगा।

विज्ञापन
IND vs AUS: India need Hardik Pandya, Ravindra Jadeja and Axar Patel for defeating Australia Champions Trophy
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को टीम इंडिया अगर जीतती है तो ट्रॉफी जीतने का दावा पुख्ता हो जाएगा। भारत को इस मैच में सबसे ज्यादा उम्मीदें अपने हरफनमौला खिलाड़ियों से होगा। अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच वाली रणनीति के साथ उतरती है तो हार्दिक पांड्या समेत भारतीय ऑलराउंडर्स का किरदार अहम हो जाएगा। हार्दिक ने कंगारुओं के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की है और उनके आंकड़े चौंकाने वाले हैं। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को भी ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए अपना पूरा दमखम लगाना होगा। जडेजा और हार्दिक के आंकड़े भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में शानदार रहे हैं।
विज्ञापन

 

हार्दिक का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन
हार्दिक ने साल 2016 में वनडे डेब्यू किया था और अब तक कंगारुओं के खिलाफ 13 मैच खेल चुके हैं। इसमें वह 55.70 की बेहतरीन औसत और 112.29 के स्ट्राइक रेट से 557 रन बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 92 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। साल 2015 से लेकर अब तक वनडे में कंगारुओं के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में हार्दिक छठे नंबर पर हैं। साथ ही 33.25 की औसत से 12 विकेट भी लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 6.43 का रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा और अक्षर का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन
जडेजा की बात करें तो उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 वनडे खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 25 की औसत से 575 रन बनाए हैं। नाबाद 66 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। इनमें दो अर्धशतक शामिल है। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में जडेजा भारत के प्रमुख हथियार रहे हैं। उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ 44 वनडे में 37 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 5.24 का रहा है। 28 रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। अक्षर पटेल ने अब तक कंगारुओं के खिलाफ छह वनडे खेले हैं और 36 रन बनाए हैं। उन्होंने छह विकेट भी चटकाए हैं और 38 रन देकर तीन उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। 

साल 2015 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारतीय बल्लेबाज
खिलाड़ी पारियां रन औसत 100 50 शून्य
विराट कोहली 34 1759 53.30 5 12 1
रोहित शर्मा 29 1695 60.53 6 7 2
शिखर धवन 22 981 44.59 3 5 2
केएल राहुल 16 691 57.58 0 7 0
एमएस धोनी 18 575 41.07 0 6 2
हार्दिक पांड्या 12 557 55.70 0 4 0
अजिंक्य रहाणे 11 469 46.90 0 6 0
रवींद्र जडेजा 21 413 31.76 0 1 1
केदार जाधव 12 371 46.37 0 3 0
श्रेयस अय्यर 11 274 27.40 1 0 1
शुभमन गिल 7 272 38.85 1 1 1
विज्ञापन

चार स्पिनर्स के साथ उतर सकता है भारत
हालांकि, जिस तरह के फॉर्म में अक्षर हैं, वह बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखा सकते हैं। इन तीनों का चलना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी होगा। खासतौर पर अगर टीम इंडिया चार स्पिनर्स के साथ उतरती है तो हार्दिक को नई गेंद से कमाल दिखाना होगा। रोहित शर्मा की नई रणनीति के तहत अक्षर भी हाल फिलहाल में नई गेंद से गेंदबाजी करते दिख रहे हैं। ऐसे में दुबई में अगर गेंद घूमी तो भारतीय स्पिनर्स ऑस्ट्रेलिया को बाहर कर सकते हैं। 

साल 2015 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारतीय गेंदबाज
खिलाड़ी मैच विकेट सर्वोत्तम प्रदर्शन इकोनॉमी 5 विकेट
मोहम्मद शमी 22 32 5/51 5.99 1
कुलदीप यादव 22 31 3/54 6.00 0
जसप्रीत बुमराह 21 30 3/61 5.26 0
रवींद्र जडेजा 28 22 3/28 5.15 0
भुवनेश्वर कुमार 13 21 4/45 5.22 0
उमेश यादव 8 17 4/71 7.06 0
युजवेंद्र चहल 9 16 6/42 6.29 1
हार्दिक पांड्या 13 12 3/44 6.43 0
आर अश्विन 7 9 3/41 5.32 0
इशांत शर्मा 5 9 4/77 6.25 0
मोहम्मद सिराज 7 8 3/29 6.60 0
अक्षर पटेल 6 6 3/38 5.63 0

आईसीसी टूर्नामेंट में तीनों का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन
आईसीसी के सीमित ओवरों के टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार्दिक ने चार और जडेजा ने सात मैच खेले हैं। हार्दिक ने इस दौरान 86.00 की औसत से 86 रन बनाए हैं और तीन विकेट लिए हैं। इस तरह के मुकाबलों में हार्दिक की सर्वश्रेष्ठ पारी 46 रन की रही है। वहीं, जडेजा ने आईसीसी के सीमित ओवरों के टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात मैचों में 10.25 की औसत से 41 रन बनाए हैं और चार विकेट लिए हैं। अक्षर पटेल ने आईसीसी के सीमित ओवरों के टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ एक मैच खेला है और एक विकेट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed