{"_id":"6741c9aeb4045c931f0ba508","slug":"ind-vs-aus-hilarious-runout-game-between-yashasvi-jaiswal-marnus-labuschagne-video-viral-day-2-perth-test-2024-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Video: लाबुशेन की गीदड़भभकी का यशस्वी ने इस तरह दिया जवाब, क्रीज के बाहर खड़े होकर बोले- आउट करो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS Video: लाबुशेन की गीदड़भभकी का यशस्वी ने इस तरह दिया जवाब, क्रीज के बाहर खड़े होकर बोले- आउट करो
Sat, 23 Nov 2024 05:55 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:55 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाज को आउट करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, यशस्वी बिना डरे क्रीज के बाहर खड़े हो जाते हैं। दोनों की मजाक-मस्ती का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल-मार्नस लाबुशेन
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्थ टेस्ट का दूसरा दिन भारत के नाम रहा। भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ दूसरी पारी में दमदार प्रदर्शन किया और टीम को 200 से ज्यादा रनों की बढ़त दिलाई। शनिवार को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच 172 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। यह ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सलामी जोड़ी के बीच हुई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। अब इस मैच से जुड़े तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक यशस्वी जायसवाल और मार्नस लाबुशेन का भी है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाज को आउट करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। हालांकि, यशस्वी बिना डरे क्रीज के बाहर खड़े हो जाते हैं। दोनों की मजाक-मस्ती का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
Jaiswal 😭😭😭 pic.twitter.com/kmhVUYqLKN
— soo washed (@anubhav__tweets) November 23, 2024
विज्ञापन
दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा
टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 172 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 62 रन और यशस्वी जायसवाल 90 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त अब तक 218 रन की हो चुकी है। भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। यशस्वी ने अब तक 193 गेंद का सामना किया और अब तक सात चौके और दो छक्के लगाए हैं। वहीं, राहुल ने अब तक 153 गेंद का सामना किया है और चार चौके लगाए हैं।

1986 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 150+ रन की साझेदारी की। यह 1986 के बाद पहली बार है, जब इंग्लैंड के अलावा किसी देश की ओपनिंग जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 150+ रन की साझेदारी की हो। 1986 में ऐसा सुनील गावस्कर और के श्रीकांत की जोड़ी ने किया। तब उन्होंने सिडनी में 191 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। वहीं, इंग्लैंड की ओर से एंड्रयू स्ट्रॉस और एलिस्टेयर कुक ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 2010 में 159 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी।