फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs aus: hilarious runout game between yashasvi jaiswal marnus labuschagne video viral day 2 perth test

IND vs AUS Video: लाबुशेन की गीदड़भभकी का यशस्वी ने इस तरह दिया जवाब, क्रीज के बाहर खड़े होकर बोले- आउट करो

Sat, 23 Nov 2024 05:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 23 Nov 2024 05:55 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाज को आउट करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, यशस्वी बिना डरे क्रीज के बाहर खड़े हो जाते हैं। दोनों की मजाक-मस्ती का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
ind vs aus: hilarious runout game between yashasvi jaiswal marnus labuschagne video viral day 2 perth test
यशस्वी जायसवाल-मार्नस लाबुशेन - फोटो : X

विस्तार

पर्थ टेस्ट का दूसरा दिन भारत के नाम रहा। भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ दूसरी पारी में दमदार प्रदर्शन किया और टीम को 200 से ज्यादा रनों की बढ़त दिलाई। शनिवार को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच 172 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। यह ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सलामी जोड़ी के बीच हुई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। अब इस मैच से जुड़े तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक यशस्वी जायसवाल और मार्नस लाबुशेन का भी है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाज को आउट करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। हालांकि, यशस्वी बिना डरे क्रीज के बाहर खड़े हो जाते हैं। दोनों की मजाक-मस्ती का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा
टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 172 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 62 रन और यशस्वी जायसवाल 90 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त अब तक 218 रन की हो चुकी है। भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। यशस्वी ने अब तक 193 गेंद का सामना किया और अब तक सात चौके और दो छक्के लगाए हैं। वहीं, राहुल ने अब तक 153 गेंद का सामना किया है और चार चौके लगाए हैं।

1986 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 150+ रन की साझेदारी की। यह 1986 के बाद पहली बार है, जब इंग्लैंड के अलावा किसी देश की ओपनिंग जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 150+ रन की साझेदारी की हो। 1986 में ऐसा सुनील गावस्कर और के श्रीकांत की जोड़ी ने किया। तब उन्होंने सिडनी में 191 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। वहीं, इंग्लैंड की ओर से एंड्रयू स्ट्रॉस और एलिस्टेयर कुक ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 2010 में 159 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed