{"_id":"675cddc750555781140266fc","slug":"ind-vs-aus-gambhir-favorite-harshit-rana-out-from-india-team-after-2-tests-ashwin-also-out-jadeja-akash-in-2024-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: दो टेस्ट के बाद ही फुस्स हुआ गंभीर का यह चहेता खिलाड़ी, प्लेइंग-11 से बाहर, अश्विन भी नहीं खेल रहे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: दो टेस्ट के बाद ही फुस्स हुआ गंभीर का यह चहेता खिलाड़ी, प्लेइंग-11 से बाहर, अश्विन भी नहीं खेल रहे
Sat, 14 Dec 2024 06:52 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 14 Dec 2024 06:52 AM IST
सार
इस सीरीज की शुरुआत से पहले हर्षित पिछली कुछ सीरीज में भी भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा रहे थे। गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद से हर्षित को मौका दिया गया।
विज्ञापन
हर्षित को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया है
- फोटो : BCCI
Please wait...
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय कप्तान ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव भी किए। रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया। उनकी जगह रवींद्र जडेजा और आकाश दीप को शामिल किया गया है। हर्षित ने इसी सीरीज से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। हालांकि, दो ही मैचों में वह फुस्स हो गए और अब बेंच पर भी बैठना पड़ा है। उनको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
हर्षित राणा
- फोटो : IPL/BCCI
दरअसल, इस सीरीज की शुरुआत से पहले हर्षित पिछली कुछ सीरीज में भी भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा रहे थे। गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद से हर्षित को मौका दिया गया। हर्षित आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे और 2024 में चैंपियन बनने वाली टीम में शामिल थे। उस केकेआर टीम के मेंटर गंभीर रहे थे। ऐसे में हर्षित को गंभीर का चहेता खिलाड़ी कहा गया। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उन्हें चुने जाने पर फैंस और क्रिकेट पंडितों के बीच दो राय बनी थी। कुछ का मानना था कि हर्षित ऊंचे लंबे कद के तेज गेंदबाज हैं और ऑस्ट्रेलिया में उपयोगी साबित हो सकते हैं। वहीं, कुछ का मानना था कि हर्षित को टेस्ट में शामिल करना जल्दबाजी है। हर्षित को लोअर ऑर्डर में उनकी बल्लेबाजी की क्षमता की वजह से टीम में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षित राणा
- फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, न तो पहले टेस्ट और न ही दूसरे टेस्ट में हर्षित कुछ खास कर सके। न तो गेंदबाजी में और न ही बल्लेबाजी में हर्षित का जलवा दिखा। एडिलेड में गेंदबाजों की मददगार पिच पर तो हर्षित ने हद ही कर दी थी। उन्हें एक पारी में गेंदबाजी का मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में हर्षित ने गेंदबाजी की और 16 ओवर में 5.40 की इकोनॉमी रेट से 86 रन खर्च किए थे। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। इसी पिच पर बुमराह और सिराज को चार-चार विकेट मिले थे। ट्रेविस हेड ने हर्षित की जमकर धुनाई की थी। बल्लेबाजी की बात करें तो हर्षित पहली पारी में तीन गेंदों पर दूसरी पारी में 12 गेंदों में कोई रन नहीं बना पाए थे। वह दोनों पारियों में खाता खोले बिना आउट हुए थे।
हर्षित राणा
- फोटो : IPL/BCCI
अपने डेब्यू टेस्ट यानी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में पर्थ में भी हर्षित बाकी भारतीय गेंदबाजों में सबसे महंगे रहे थे। उन्होंने पहली पारी में 15.2 ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट जरूर झटके थे, लेकिन उनका इकोनॉमी रेट 3.10 का रहा था। इस पारी में बुमराह का इकोनॉमी रेट 1.70, सिराज का इकोनॉमी 1.50, नीतीश रेड्डी का इकोनॉमी 1.30 और सुंदर का इकोनॉमी 0.50 का रहा था। वहीं, दूसरी पारी में हर्षित ने 13.4 ओवर में 69 रन देकर एक विकेट लिया था। उनका इकोनॉमी रेट 5.00 का रहा था। दूसरी पारी में बुमराह ने 3.50, सिराज ने 3.60, सुंदर ने 3.20 की इकोनॉमी रेट से रन दिए थे।
आकाश दीप
- फोटो : BCCI
पर्थ टेस्ट में बल्ले से भी राणा कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने पहली पारी में पांच गेंद में सात रन बनाए थे। ऐसे में उन्हें प्लेइंग-11 में अपनी जगह गंवानी पड़ी और आकाश दीप को मौका दिया गया, जिन्होंने अब तक अपने सभी मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। आकाश ने अब तक पांच टेस्ट में 10 विकेट लिए हैं। इतना ही नहीं, बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए अश्विन की जगह जडेजा को मौका दिया गया।