{"_id":"63e67ead25a5f011cd0b4902","slug":"ind-vs-aus-four-bookies-arrested-from-nagpur-stadium-during-india-australia-test-were-leaking-live-scores-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के दौरान नागपुर स्टेडियम से चार सटोरिए गिरफ्तार, लीक कर रहे थे लाइव स्कोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के दौरान नागपुर स्टेडियम से चार सटोरिए गिरफ्तार, लीक कर रहे थे लाइव स्कोर
Fri, 10 Feb 2023 10:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 10 Feb 2023 10:58 PM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी मैदान पर वास्तविक घटनाक्रम और उनके लाइव टेलीकास्ट के बीच कम समय के अंतर को भुनाने के लिए स्टेडियम से मैच की जानकारी बाहर पंटर्स को साझा कर रहे थे।
विज्ञापन
अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागपुर पुलिस की अपराध शाखा ने शुक्रवार को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) के जामथा स्टेडियम से चार कथित क्रिकेट सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया। इस स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है।
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी मैदान पर वास्तविक घटनाक्रम और उनके लाइव टेलीकास्ट के बीच कम समय के अंतर को भुनाने के लिए स्टेडियम से मैच की जानकारी बाहर पंटर्स को साझा कर रहे थे। दरअसल, लाइव टेलीकास्ट और स्टेडियम में लाइव मैच के दौरान कुछ सेकेंडों का फर्क होता है। ये सटोरिए उसी जानकारी को लीक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग मुंबई, भंडारा और नागपुर के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हिंगना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। मैच की बात करें तो भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 321 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 177 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर अब तक 144 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
भारत की ओर से केएल राहुल (20), चेतेश्व पुजारा (7), विराट कोहली (12), रविचंद्रन अश्विन (23), सूर्यकुमार यादव (8) और श्रीकर भरत (8) का बल्ला नहीं चला। कप्तान रोहित शर्मा ने 120 रन की पारी खेली। वहीं, रवींद्र जडेजा 66 रन और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मर्फी ने अब तक पांच विकेट लिए हैं।