फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: first T20 between India and Australia

टी-20 में टक्कर होगी दमदार: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला आज

Fri, 04 Dec 2020 04:34 AM IST
Amit Mandal स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: Amit Mandal Updated Fri, 04 Dec 2020 04:34 AM IST
विज्ञापन
IND vs AUS: first T20 between India and Australia
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : twitter@ICC
एक दिवसीय शृंखला में भारतीय टीम को विकल्पों की कमी के कारण हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय क्रिकेट टीम के सामने अब टी20 शृंखला की चुनौती है। शुक्रवार को तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला होना है। वनडे शृंखला में 1-2 से मिली हार ने भारत की कमजोरियों की कलई खोल दी थी पर टी20 में भारतीय टीम काफी संतुलित नजर आती है। उसके पास विकल्पों की भरमार है। 
विज्ञापन


वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर और वनडे क्रिकेट में पदार्पण के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले टी नटराजन गेंदबाजी को संतुलन देते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए आईपीएल में सुंदर ने शानदार प्रदर्शन किया जब कप्तान विराट कोहली ने पावरप्ले और बीच के ओवरों में उनका इस्तेमाल किया था। हार्दिक पंड्या नियमित गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में रविंद्र जडेजा के रूप में वनडे टीम में एकमात्र विशेषज्ञ ऑलराउंडर हैं। 
विज्ञापन


टी20 में नटराजन करेंगे पदार्पण 
आईपीएल की खोज यॉर्कर विशेषज्ञ नटराजन शुक्रवार को टी20 क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं जिन्होंने पहले वनडे में दो विकेट लेकर प्रभावित किया। मानुका ओवल की पिच से स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है। ऐसे में देखना होगा कि जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी की शुरुआत कौन करेगा, मोहम्मद शमी या दीपक चाहर। वनडे में नाकाम रहे युजवेंद्र चहल भी वापसी की कोशिश में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल से आईपीएल वाली फॉर्म की उम्मीद  
बल्लेबाजी में लोकेश राहुल वनडे में पांचवें नंबर पर उतरने के बाद अब शिखर धवन के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने पारी की शुरुआत की थी। उम्मीद है कि वह आईपीएल वाली फॉर्म बरकरार रखेंगे जिसमें उन्होंने इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाए। कप्तान कोहली वनडे में फॉर्म में दिखे और उसे जारी रखना चाहेंगे। श्रेयस अय्यर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके लेकिन अब बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। तीसरे वनडे में मिली जीत ने भारतीय टीम के लिए टॉनिक का काम किया है वरना वनडे शृंखला में ‘क्लीन स्वीप’ होने से टीम का मनोबल गिर जाता।


लाबुशाने आ सकते हैं ओपनिंग पर 
दूसरी ओर वनडे शृंखला जीतकर ऑस्ट्रेलिया के हौसले बुलंद हैं। स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हालांकि चोट के कारण बाहर हैं। अब देखना यह है कि कप्तान आरोन फिंच के साथ मार्नस लाबुशाने उतरते हैं या कोई और। मार्कस स्टोइनिस भी पारी की शुरुआत कर सकते हैं लेकिन वनडे में उन्हें भी चोट लगी थी और अभी उनका खेलना संदिग्ध है। गेंदबाजी में मिशेल स्टार्क तीसरे वनडे से बाहर रहने के बाद वापसी कर सकते हैं जबकि पैट कमिंस को कार्यभार प्रबंधन के कारण आराम दिया गया है।

टीम इंडिया : ताकत  
  • टी20 विशेषज्ञ वाशिंगटन सुंदर और दीपक चाहर के आने से छठे गेंदबाज का विकल्प मिलेगा। चाहर नई गेंद से जल्द विकेट लेने में सफल रहते हैं 
  • भारत का इस प्रारूप में रिकॉर्ड अच्छा, दो साल पहले सीरीज बराबर की थी जबकि 2016 में 3-0 से जीते थे 
  • हाल ही में आईपीएल में राहुल, मयंक, धवन अच्छी फॉर्म में नजर आए थे 

कमजोरी 
  • बुमराह और शमी में कार्यभार पबंधन को लेकर जारी है उधेड़बुन 
  • स्मिथ पर वनडे सीरीज में अंकुश नहीं रख पाए भारतीय गेंदबाज 
  • जंपा अपनी परंपरागत लेग स्पिन से विराट को करते रहे हैं परेशान 
 
ऑस्ट्रेलिया की ताकत 
  • तीसरे वनडे में आराम करने के बाद तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क करेंगे टीम में वापसी  
  • ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे सीरीज में अपनी पुरानी लय हासिल कर ली है 
  • तेज गेंदबाज कमिंस की अनुपस्थिति में सीन एबोट दिखा सकते हैं रफ्तार की धार 
कमजोरी 
  • ऑस्ट्रेलिया को सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की खल सकती है कमी 
  • ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच भारत के खिलाफ पिछली पांच में से दो बार खाता नहीं खोल सके 
  • आईपीएल में खेलने वाले कई मेजबान बल्लेबाजों की कमजोरी जानते हैं भारतीय गेंदबाज 

कुल मैच : 19
भारत जीता : 11
ऑस्ट्रेलिया जीता: 08 
मैच : दोपहर 1.40 बजे से 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed