{"_id":"6735d4b7c655e1e1000a044a","slug":"ind-vs-aus-fan-climbs-tree-to-get-a-glimpse-of-virat-kohli-funny-video-of-practice-session-goes-viral-watch-2024-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: विराट कोहली की एक झलक के लिए पेड़ पर चढ़ा फैन, अभ्यास सत्र का मजेदार वीडियो वायरल, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: विराट कोहली की एक झलक के लिए पेड़ पर चढ़ा फैन, अभ्यास सत्र का मजेदार वीडियो वायरल, देखें
Thu, 14 Nov 2024 04:15 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 14 Nov 2024 04:15 PM IST
सार
शुरुआती टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ी पर्थ में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करते देखा गया। वहीं, कुछ फैंस पेड़ पर चढ़कर भारतीय खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र देखते दिखे।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : twitter
विस्तार
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। दोनों के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज होगा। रोहित शर्मा अब तक पर्थ नहीं पहुंचे हैं, उनके पहले टेस्ट में खेलने पर संशय है। वहीं, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गज इस सीरीज से पहले वाका स्टेडियम में पसीना बहा रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन किंग कोहली की एक झलक के लिए पेड़ पर चढ़ गया।
विज्ञापन
कोहली की एक झलक को बेताब हुए फैंस
शुरुआती टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ी पर्थ में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करते देखा गया। वहीं, कुछ फैंस पेड़ पर चढ़कर भारतीय खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र देखते दिखे। दरअसल, भारतीय टीम ने स्टेडियम को पूरी तरह से कवर करके प्रैक्टिस कर रही है। इसके बावजूद फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स की एक झलक पाने के लिए पेड़ पर चढ़ गए।

Virat Kohli in the practice session at WACA, Perth 🐐🔥 pic.twitter.com/XxZyf5M9Dy
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) November 14, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद
विराट कोहली इस साल टेस्ट में कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खूब रन बना सकते हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कोहली सिर्फ 93 रन बना सके थे। इस साल कोहली ने तीनों प्रारूपों को मिलाकर 19 मैचों की 25 पारियों में 20.33 की औसत से महज 488 रन बनाए हैं। इनमें दो अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में विराट के हालिया फॉर्म को देखें तो उन्होंने इस साल पांच मैचों की 10 पारियों में 192 रन बनाए हैं। इनमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शामिल है। ऐसे में वह खुद को साबित करने के लिए आतुर होंगे।