फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Semi Final Live Streaming Channel: Champions Trophy India vs Australia Live Match Online Free

IND vs AUS Live Streaming: कब और कहां देख सकेंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच, जानें सभी जानकारी

Tue, 04 Mar 2025 08:09 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 04 Mar 2025 08:09 AM IST
सार

India vs Australia (IND vs AUS) Live Streaming Channel Free : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड आईसीसी के नॉकआउट मैचों में अच्छा नहीं रहा है। भारत ने हालांकि, पिछले साल टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया था।

विज्ञापन
IND vs AUS Semi Final Live Streaming Channel: Champions Trophy India vs Australia Live Match Online Free
भारतीय टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय चल रही हैं। भारत ने जहां तीनों मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एक मुकाबला जीता और उसके दो मैच बारिश से धुल गए। भारत ने भले ही ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सेमीफाइनल में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा नहीं है रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड आईसीसी के नॉकआउट मैचों में अच्छा नहीं रहा है। भारत ने हालांकि, पिछले साल टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया था। भारत की नजरें ट्रेविस हेड और कप्तान स्टीव स्मिथ को जल्दी पवेलियन भेजने पर लगी होंगी। खासकर हेड ने पिछले कुछ साल में भारत को काफी परेशान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को मिल रहा दुबई में खेलने का फायदा? 
यह भी कहा जा रहा है कि भारत को सारे मैच दुबई में खेलने का फायदा मिल रहा है, लेकिन असलियत यह है कि भारतीय टीम ने अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार के प्रयास किए हैं। ऐसा नहीं है कि पिच से इतनी टर्न मिल रही है कि भारतीय गेंदबाजों कामयाब रहे है बल्कि इन पिचों पर उनका संयम कारगर साबित हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के पास एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर एडम जैम्पा है। उसे अनियमित स्पिनरों ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेविस हेड से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मैथ्यू शॉर्ट पिंडली की चोट के कारण बाहर हो गए हैं जिससे ऑस्ट्रेलिया के पास से एक और स्पिन गेंदबाजी विकल्प चला गया।
विज्ञापन

आइए जानते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला 04 मार्च यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला कब शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:00 बजे होगा। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed