{"_id":"67c6ae4dc55d3d4cd70c8e16","slug":"ind-vs-aus-champions-trophy-2025-rohit-sharma-vs-travis-head-odi-stats-runs-strike-rate-innings-comparison-2025-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit vs Head: 2023 से वनडे में पावरप्ले में रोहित के हेड से दोगुना ज्यादा रन, पर क्लच पारी में ट्रेविस बेहतर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit vs Head: 2023 से वनडे में पावरप्ले में रोहित के हेड से दोगुना ज्यादा रन, पर क्लच पारी में ट्रेविस बेहतर
Tue, 04 Mar 2025 05:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 04 Mar 2025 05:22 PM IST
सार
साल 2023 से वनडे में पहले पावरप्ले यानी शुरुआती 10 ओवर में दोनों के आंकड़े देखें तो रोहित ने हेड से दोगुने ज्यादा तो बनाए हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्लच पारी और स्ट्राइक रेट में भारतीय कप्तान से आगे रहा है।
विज्ञापन
ट्रेविस हेड और रोहित शर्मा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में आज भारत का सामना विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से जारी है। इस मैच को लेकर फैंस के बीच जमकर क्रेज देखने को मिल रहा है। एकतरफ भारतीय टीम कंगारुओं से 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेने उतरी है, तो वहीं कंगारू आईसीसी नॉकआउट में भारत पर अपने अच्छा रिकॉर्ड को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। दोनों ही टीमों के पास इम्पैक्ट प्लेयर्स की कमी नहीं है। हालांकि, भारत के लिए जो इस मैच का भविष्य तय कर सकते हैं, वह खुद कप्तान रोहित शर्मा होंगे। ऑस्ट्रेलिया के लिए यही भूमिका ट्रेविस हेड ने निभाया। दोनों ही अपनी-अपनी टीमों के लिए सबसे बड़े इम्पैक्ट प्लेयर हैं और शुरू से ही ताबड़तोड़ पारी खेल एक दूसरे की रणनीति बिगाड़ने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
रोहित बनाम हेड
साल 2023 से वनडे में पहले पावरप्ले यानी शुरुआती 10 ओवर में दोनों के आंकड़े देखें तो रोहित ने हेड से दोगुने ज्यादा तो बनाए हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्लच पारी और स्ट्राइक रेट में भारतीय कप्तान से आगे रहा है। रोहित ने इस दौरान पावरप्ले में 34 पारियों में 66.8 की औसत से 1069 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123 का रहा है। रोहित ने इस दौरान 123 चौके और 60 छक्के लगाए हैं। हिटमैन ने हर 4.7 गेंद पर एक बाउंड्री लगाई है। वहीं, ट्रेविस हेड ने साल 2023 से अब तक पावरप्ले में 22 वनडे पारियों में 40 से ऊपर की औसत से 604 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130 से ज्यादा का रहा है। हेड ने इस दौरान 91 चौके और 24 छक्के लगाए हैं।

हेड हमेशा बने रोड़ा
हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में वह 39 रन ही बना सके और वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर शुभमन गिल को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने पर फैंस में खुशी की लहर जाग गई। हेड द्वारा 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत के खिलाफ खेली गई पारी को कौन भूल सकता है। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 137 रन बनाए थे और टीम इंडिया को हराने में अहम भूमिका निभाई थी। हेड ने इसके बाद 2024 टी20 विश्व कप में भी अर्धशतक जमाया था और एक छोर पर जम गए थे। उन्होंने 43 गेंद में 76 रन की पारी खेली थी, लेकिन बुमराह ने उन्हें पवेलियन भेज कर भारत को जीत दिलाई थी। वहीं, 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी हेड ही टीम इंडिया की जीत में कांटा बने थे। उन्होंने तब ओवल में 163 रन बनाए थे। वहीं, रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सचिन तेंदुलकर (9 शतक) के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने और विराट कोहली ने आठ-आठ शतक लगाए हैं।