फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Playing 11 vs India 3rd Test At Gabba Brisbane Josh Hazlewood Comeback IND vs AUS

IND vs AUS: गाबा टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 घोषित, रोहित-विराट को परेशान कर चुके इस गेंदबाज की वापसी

Fri, 13 Dec 2024 10:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Dec 2024 10:38 AM IST
सार

AUS Squad against IND 3rd Test : एडिलेड में गुलाबी गेंद से खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की आसान जीत के बाद पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर है। भारत ने पर्थ में पहला टेस्ट 295 रन से और ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीता था।

विज्ञापन
Australia Playing 11 vs India 3rd Test At Gabba Brisbane Josh Hazlewood Comeback IND vs AUS
हेजलवडु, एबॉट और डोगेट - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना है। यह मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। तीसरे मुकाबले के लिए जोश हेजलवुड की टीम में वापसी हुई है। वह चोट की वजह से एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे। हेजलवुड अपनी सटीक लाइन लेंथ के लिए जाने जाते हैं और वह भारत के दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली को खूब परेशान करते हैं। हेजलवुड की वापसी से स्कॉट बोलैंड को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया है। बोलैंड को एडिलेड डे नाइट टेस्ट में हेजलवुड की जगह शामिल किया गया था। यह टीम में एकमात्र बदलाव रहा।
विज्ञापन

कप्तान कमिंस ने क्या कहा?
कप्तान पैट कमिंस ने कहा, 'यह मुश्किल है, बोलैंड ने एडिलेड में शानदार प्रदर्शन किया था। दुर्भाग्य से उन्होंने पिछले 18 महीनों में बेंच पर काफी समय बिताया है। लेकिन जब भी वह खेले हैं, वह शानदार रहे हैं। मुझे आश्चर्य होगा अगर उन्हें एक और मैच खेलने को नहीं मिलता है तो। हमने उनसे कहा कि वह एमसीजी में चौथे टेस्ट के लिए तैयारी कर सकते हैं क्योंकि अच्छी संभावना है कि हमें उनकी जरूरत पड़ेगी। इतिहास बताता है कि इस टेस्ट सीरीज में किसी अलग टैलेंट की जरूरत पड़ी है। एक अच्छी बात यह है कि उन्होंने शायद सीरीज में एक टेस्ट खेल लिया है और उन्हें मैच प्रैक्टिस मिल चुकी है। वह आखिरी दो टेस्ट की तैयारी में जुट सकते हैं।

तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11
उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाबा के पिच क्यूरेटर ने क्या कहा?
‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ ने शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले गाबा के क्यूरेटर डेविड सैंडर्सकी के हवाले से कहा, 'साल के अलग-अलग समय निश्चित रूप से इसे अलग बनाते हैं, यह थोड़ी अलग पिच हो सकती है।' उन्होंने कहा, 'सत्र के आखिर में पिचों में थोड़ी अधिक टूट-फूट हो सकती है सत्र की शुरुआत में पिचें आमतौर पर थोड़ी नई होती हैं और उनमें थोड़ी अधिक गति और उछाल होती है।' सैंडर्सकी ने कहा, 'आम तौर पर हम अब भी पिच को हर बार ठीक उसी तरह से तैयार करते हैं ताकि हम वह अच्छी गति और उछाल प्राप्त कर सकें जिसके लिए गाबा को जाना जाता है। हम बस हर साल की तरह गाबा का पारंपरिक विकेट बनाने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन

गेंदबाजों को मिलेगी मदद
एडिलेड में गुलाबी गेंद से खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की आसान जीत के बाद पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर है। पिछले महीने घरेलू गुलाबी गेंद के मैच के पहले दिन गाबा में 15 विकेट गिरे थे और क्यूरेटर ने कहा कि सतह वैसी ही होगी। सैंडर्सकी ने कहा, 'हमारा लक्ष्य उसी तरह का विकेट बनाना है जहां बल्ले और गेंद के बीच अच्छा संतुलन था। उम्मीद है कि इसमें सभी के लिए कुछ ना कुछ होगा।' भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों के एडीलेड से ब्रिसबेन पहुंचने का वीडियो पोस्ट किया। भारत ने पर्थ में पहला टेस्ट 295 रन से जीता था लेकिन एडीलेड में गुलाबी गेंद के मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed