{"_id":"675033360bb79c84400dfa44","slug":"ind-vs-aus-australia-special-preparations-to-win-adelaide-test-pitch-curator-big-revelation-plan-to-leave-2024-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: एडिलेड में जीत की खास तैयारी कर रहे कंगारू, पिच क्यूरेटर का बड़ा खुलासा, '6mm घास' छोड़ने का प्लान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: एडिलेड में जीत की खास तैयारी कर रहे कंगारू, पिच क्यूरेटर का बड़ा खुलासा, '6mm घास' छोड़ने का प्लान
Wed, 04 Dec 2024 04:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 04 Dec 2024 04:17 PM IST
सार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान स्पिन गेंदबाजी के भूमिका निभाने की उम्मीद है। एडिलेड ओवल के पिच क्यूरेटर हॉफ ने कहा कि घास की मौजूदगी से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर की भूमिका भी बनेगी।
विज्ञापन
एडिलेड पिच
- फोटो : Twitter
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा। यह एक डे नाइट मैच होगा और गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। मैच से पहले एडिलेड ओवल के पिच क्यूरेटर डेमियन हॉफ ने कहा कि पिच पर छह मिमी घास छोड़ी जाएगी जिससे कि यहां दिन-रात्रि मैच के दौरान गेंद जल्दी पुरानी नहीं हो। पर्थ में रिकॉर्ड 295 रन की जीत के बाद भारत बीजीटी सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान स्पिन गेंदबाजी के भूमिका निभाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एडिलेड पिच
- फोटो : Twitter
स्पिनर को भी मिलेगी मदद
हॉफ ने कहा कि घास की मौजूदगी से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर की भूमिका भी बनेगी। हॉफ ने कहा, 'इतिहास से पता चलता है कि एडिलेड में दूधिया रोशनी में बल्लेबाजी करना मुश्किल होता है। पिच पर छह मिमी घास होगी। हम प्रसास कर रहे हैं कि मैच के दौरान खेल के सभी पहलुओं को भूमिका निभाने का मौका मिले।'

एडिलेड ओवल
- फोटो : Twitter
घास के प्रकार पर हॉफ का बयान
उन्होंने कहा, 'हम ऐसी घास छोड़ने का प्रयास कर रहे हैं जो सूखी और सख्त हो। हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं जिससे कि अधिक से अधिक गति और उछाल हासिल कर सकें।' पर्थ टेस्ट में मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी आसान होती गई थी। हॉफ के पास गुलाबी गेंद के मैच के लिए भी ऐसी ही योजनाएं हैं। हॉफ ने कहा, 'स्पिन आमतौर पर भूमिका निभाती है इसलिए घास के कारण गेंद तेजी से निकल सकती है और आम तौर पर अच्छा उछाल मिलता है। यही योजना है। उम्मीद है कि जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाएगी बल्लेबाज इसका फायदा उठा पाएंगे और अगर कोई साझेदारी होती है तो वे इसका फायदा उठाएंगे।'

भारतीय टीम
- फोटो : Twitter
एडिलेड में हमेशा रहता है स्पिनरों का बोलबाला
पर्थ टेस्ट में स्पिनरों की अधिक भूमिका नहीं थी और क्यूरेटर ने कहा कि एडीलेड ओवल में स्पिनरों को अधिक सहायता मिलेगी। हॉफ ने एडीलेड पर स्पिनरों की भूमिका पर कहा, 'स्पिन हमेशा एडीलेड में अहम भूमिका निभाती है। आपको एक विशेषज्ञ स्पिनर चुनने की जरूरत है। कभी भी ‘हम चुने या नहीं?’ का सवाल नहीं होना चाहिए। हमेशा ऐसा होना चाहिए। मेरी तरफ से हमेशा एक स्पिनर चुनें। उस अतिरिक्त घास को छोड़ने का विचार यही है कि स्पिनर को इससे फायदा मिले।'

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : BCCI
अच्छा और संतुलित मुकाबला कराने का लक्ष्य
उन्होंने दोहराया कि लक्ष्य एक अच्छा, संतुलित मुकाबला कराना है। क्यूरेटर ने कहा, 'आमतौर पर तेज गेंदबाजों को पूरे मैच में कुछ सहायता मिलनी चाहिए। और हम जानते हैं कि तेज गेंदबाज ऐसा कर सकते हैं। रात के सत्र में स्पिन की भूमिका हो सकती है। हम उस संतुलन को सही करने की कोशिश कर रहे हैं…हम यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बना रहे।' मैच के शुरुआती दिन तूफान आने की संभावना है जो साल के इस समय यहां असामान्य है। वर्ष 2020 में इसी मैदान पर दूसरी पारी में भारत के 36 रन पर ढेर होने के बाद यह ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया का गुलाबी गेंद का पहला टेस्ट होगा। हॉफ ने हालांकि कहा कि तब भी पिच में कोई खराबी नहीं थी।

दोनों टीमें
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिश, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।
रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद, यश दयाल।