फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Australia preparing strategy for India tour, Mark Taylor told this plan for Sydney Test

IND vs AUS: भारत दौरे के लिए रणनीति तैयार कर रहा ऑस्ट्रेलिया, मार्क टेलर ने सिडनी टेस्ट के लिए यह प्लान बताया

Sun, 01 Jan 2023 10:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 Jan 2023 10:34 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान दोनों टीमें पहले चार मैचों की टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगी। पहला टेस्ट नागपुर में नौ फरवरी से खेला जाएगा। इसके बाद 17 फरवरी से दिल्ली में दूसरा टेस्ट और एक मार्च से धर्मशाला में तीसरा टेस्ट खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND vs AUS: Australia preparing strategy for India tour, Mark Taylor told this plan for Sydney Test
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को शुरू होने वाले तीसरे एवं अंतिम टेस्ट में पैट कमिंस की अगुआई वाली मेजबान टीम को पांच गेंदबाजों के साथ खेलना चाहिए। भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाले आगामी दौरे से पहले यह जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया को भारत दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत चार टेस्ट मैच खेलने हैं।
विज्ञापन


टेलर ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में 20 विकेट चटकाने के लिए ज्यादा गेंदबाजों की जरूरत होगी, ऐसे में पांच गेंदबाज जरूरी हो जाते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है। उन्होंने कहा कि सिडनी में हमें कुछ चीजें आजमानी चाहिएं। कैमरन ग्रीन नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में एलेक्स कैरी को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए और पांच गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा महत्वपूर्ण
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान दोनों टीमें पहले चार मैचों की टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगी। पहला टेस्ट नागपुर में नौ फरवरी से खेला जाएगा। इसके बाद 17 फरवरी से दिल्ली में दूसरा टेस्ट और एक मार्च से धर्मशाला में तीसरा टेस्ट खेला जाएगा। नौ मार्च को अहमदाबाद में चौथा और आखिरी टेस्ट खेला जाएगा। अगले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लिहाज से भारत को टेस्ट सीरीज जीतना जरूरी है। ऐसा भी हो सकता है कि भारत को यह सीरीज 4-0 से जीतना पड़े। साथ ही यह बॉर्डर-गावस्कर का आखिरी टेस्ट सीरीज है जिसमें चार टेस्ट खेले जाएंगे। आईसीसी के नए शेड्यूल के मुताबिक, अब से भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में मैचों की संख्या चार से बढ़ाकर पांच कर दी गई है। टेस्ट सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। यह मैच मुंबई, विशाखापट्टनम और चेन्नई में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed