फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Andhra Cricket Association announces Rs 25 lakh cash award for Nitish Reddy know details

IND vs AUS: नीतीश रेड्डी के धमाकेदार प्रदर्शन से खुश हुआ आंध्र क्रिकेट संघ, किया नकद पुरस्कार का एलान

Sat, 28 Dec 2024 07:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 28 Dec 2024 07:03 PM IST
सार

आंध्र क्रिकेट संघ (एसीए) ने शनिवार को बड़ा एलान करते हुए बताया कि नीतीश रेड्डी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
IND vs AUS: Andhra Cricket Association announces Rs 25 lakh cash award for Nitish Reddy know details
नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चौथे टेस्ट के तीसरे दिन युवा बल्लेबाज नीतीश रेड्डी ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी शतकीय पारी से भारतीय टीम को मुश्किल से उबारा। 21 वर्षीय खिलाड़ी के धांसू प्रदर्शन से खुश होकर आंध्र क्रिकेट संघ (एसीए) ने उन्हें नकद पुरस्कार देने का एलान किया है। 
विज्ञापन

IND vs AUS: Andhra Cricket Association announces Rs 25 lakh cash award for Nitish Reddy know details
नीतीश रेड्डी - फोटो : Twitter
25 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि का एलान
आंध्र क्रिकेट संघ (एसीए) ने शनिवार को बड़ा एलान करते हुए बताया कि नीतीश रेड्डी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। एसीए के अध्यक्ष केसीनेनी शिवनाथ ने कहा- यह आंध्र क्रिकेट संघ के लिए सौभाग्यशाली दिन और सबसे खुशी का क्षण है। हम बहुत खुश हैं कि आंध्र के एक लड़के को टेस्ट फॉर्मेट और अंतरराष्ट्रीय टी20 फॉर्मेट के लिए चुना गया है। सम्मान के तौर पर, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी को 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS: Andhra Cricket Association announces Rs 25 lakh cash award for Nitish Reddy know details
नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI
नीतीश ने भारतीय पारी संभाली 
नीतीश तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 105 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। पर्थ टेस्ट से डेब्यू करने वाले नीतीश ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर पारी को संभाला और आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। भारत का पहली पारी में स्टंप तक स्कोर नौ विकेट पर 358 रन हो गया। इससे टीम के पास चौथा टेस्ट बचाने का मौका बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed