फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Dream11 Prediction Today India vs Australia Playing XI Captain and Players List News

IND vs AUS Playing-11: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 आज, सुंदर-तिलक को मिल सकता है मौका, कौन होगा बाहर?

Sun, 03 Dec 2023 10:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 03 Dec 2023 10:41 AM IST
सार

India vs Australia T20 Playing 11 Prediction: दक्षिण अफ्रीका के दौरे को ध्यान में रखकर श्रेयस अय्यर और दीपक चाहर इस मैच में अपना प्रभाव छोड़ना चाहेंगे। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 दिसंबर से टी20 सीरीज खेलनी है जिसमें अय्यर और चाहर की भूमिका अहम होगी।

विज्ञापन
IND vs AUS Dream11 Prediction Today India vs Australia Playing XI Captain and Players List News
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में युवा भारतीय टीम रविवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम मैच में बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। टीम इंडिया इस सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है, लेकिन वह अंतिम मैच जीतकर इसका अंतर 4-1 करना चाहेगी। अगर भारतीय टीम 4-1 से यह सीरीज जीत लेती है तो उसकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस प्रारूप में सबसे बड़ी अंतर से सीरीज में जीत होगी। दोनों टीमों के बीच पहली बार पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है।
विज्ञापन

श्रेयस और चाहर छाप छोड़ना चाहेंगे

IND vs AUS Dream11 Prediction Today India vs Australia Playing XI Captain and Players List News
दीपक चाहर और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के दौरे को ध्यान में रखकर श्रेयस अय्यर और दीपक चाहर इस मैच में अपना प्रभाव छोड़ना चाहेंगे। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 दिसंबर से टी20 सीरीज खेलनी है जिसमें अय्यर और चाहर की भूमिका अहम होगी। अय्यर ने वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रायपुर में शुक्रवार को उन्होंने पिछले एक साल से भी अधिक समय में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इस मैच में उन्होंने सात गेंद का सामना करके आठ रन बनाए जिनमें कोई बाउंड्री शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले दम दिखाना चाहेंगे श्रेयस और दीपक

इसलिए दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले अय्यर चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कुछ दिन पहले ही वनडे विश्व कप में इस मैदान पर नीदरलैंड के खिलाफ शतक लगाया था। अय्यर की तरह चाहर ने भी चोटिल होने के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वापसी की है।
विज्ञापन

दीपक ने पिछले टी20 में दो विकेट लिए थे

रायपुर में खेला गया मैच उनका टी20 प्रारूप में भारत की तरफ से पिछले साल अक्तूबर के बाद पहला मैच था। इस 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने टिम डेविड और मैथ्यू शॉर्ट के विकेट लेकर प्रभाव डाला, लेकिन उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 44 रन दिए। चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच उनके अनुकूल नहीं हो सकती है, लेकिन अपनी विविधता पूर्ण गेंदबाजी के कारण चाहर सफलता हासिल कर सकते हैं।

सुंदर की टीम में हो सकती है एंट्री

IND vs AUS Dream11 Prediction Today India vs Australia Playing XI Captain and Players List News
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के दौरे से पहले टीम प्रबंधन ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को भी इस मैच में मौका दे सकता है। वॉशिंगटन भी पिछले कुछ समय से चोटों से परेशान रहे हैं। उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल या रवि बिश्नोई को आराम देकर टीम में शामिल किया जा सकता है जिन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली है।

रिंकू और जितेश ने किया है प्रभावित

IND vs AUS Dream11 Prediction Today India vs Australia Playing XI Captain and Players List News
रिंकू सिंह और जितेश शर्मा - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के दौरे से पहले टीम मैनेजमेंट ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को भी इस मैच में मौका दे सकता है। वाशिंगटन भी पिछले कुछ समय से चोटों से परेशान रहे हैं। उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल या रवि बिश्नोई को आराम देकर टीम में शामिल किया जा सकता है। सुंदर को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। ऐसा भी हो सकता है कि टीम मैनेजमेंट आज के मैच के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव को आराम दे और श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालें। सूर्या लगातार काफी क्रिकेट खेलते आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें आराम देकर भी तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है।

युवा टीम इंडिया ने प्रभावित किया

भारत की तरफ से बल्लेबाजी में कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले मैच में किशन की जगह खेलने वाले जितेश शर्मा ने भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। वहीं, रिंकू सिंह ने इस पूरे सीरीज में अपने मैच फिनिशिंग स्किल से सभी फैंस का दिल जीता है। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने अभी तक सात विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया है।

हेड से बड़ी पारी की आस

IND vs AUS Dream11 Prediction Today India vs Australia Playing XI Captain and Players List News
ट्रेविस हेड - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया है। उसकी टीम जीत के साथ सीरीज का अंत करके स्वदेश लौटना चाहेगी। विश्व कप फाइनल के हीरो ट्रेविस हेड ने टीम को जरूर आक्रामक शुरुआत दिलाई है, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। टीम के ग्लेन मैक्सवेल की कमी जरूर खली जिन्होंने अपने दम पर टीम को मैच जिताया था। हालांकि, टिम डेविड खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उनसे अच्छे प्रदर्शन की आस है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर/तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया: जोश फिलिप, ट्रेविस हेड, बेन मैकडरमोट, एरॉन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (कप्तान, विकेटकीपर), बेन ड्वारशुइस, क्रिस ग्रीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, तनवीर संघा/नाथन एलिस/केन रिचर्डसन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed