फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 3rd Test Day 3 Highlights: BGT 2024 India vs Australia 3rd Test Match Gabba Scorecard Result

IND vs AUS: यशस्वी-गिल से लेकर कोहली-पंत...गाबा में सब फेल, भारत का स्कोर 51/4, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 445 रन

Mon, 16 Dec 2024 01:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 16 Dec 2024 01:46 PM IST
सार

India vs Australia (IND vs AUS) 3rd Test Day 3 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवा चुकी है।

विज्ञापन
IND vs AUS 3rd Test Day 3 Highlights: BGT 2024 India vs Australia 3rd Test Match Gabba Scorecard Result
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट - फोटो : BCCI

विस्तार

बारिश की आंख मिचोली के बीच तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। आखिर में कुछ मिनट का खेल बचा था, लेकिन खराब रोशनी के कारण एक ही ओवर बाद अंपायर ने खेल रोक दिया था। खिलाड़ियों को वापस जाने कहा गया और कुछ देर बाद अंपायर्स ने दिन का खेल खत्म करने की घोषणा की। भारत की भी स्थिति अच्छी नहीं थी और दूसरे के बाद तीसरे दिन भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा रहा। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज टीम इंडिया पर हावी रहे। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 51 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई पारी 445 रन पर समाप्त हुई थी। ऐसे में टीम इंडिया अभी भी 394 रन पीछे है। सोमवार को महज 33 ओवर का खेल हो सका।
विज्ञापन

भारत की पहली पारी

IND vs AUS 3rd Test Day 3 Highlights: BGT 2024 India vs Australia 3rd Test Match Gabba Scorecard Result
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट - फोटो : BCCI
भारत की पहली पारी की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हुए थे। फिर तीसरे ओवर में भारत ने शुभमन गिल का विकेट खो दिया है। दोनों को स्टार्क ने पवेलियन भेजा। शुभमन एक रन बना सके, जबकि यशस्वी ने चार रन बनाए थे। इसके बाद विराट कोहली से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर सके और तीन रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जोश हेजलवुड ने आउट किया। 

44 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। 2021 में गाबा में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले ऋषभ पंत नौ रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कप्तान कमिंस ने विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। हालांकि, पंत का विकेट गंवाने के बाद बारिश ने बीच-बीच में खलल डाला और ज्यादा खेल हो नहीं सका। इस वजह से कोई और विकेट नहीं गिरा। केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा उनके साथ नाबाद हैं। हालांकि, रोहित छह गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

IND vs AUS 3rd Test Day 3 Highlights: BGT 2024 India vs Australia 3rd Test Match Gabba Scorecard Result
स्मिथ और हेड - फोटो : Twitter
सोमवार को ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 405 रन से आगे खेलना शुरू किया और 40 रन बनाने में आखिरी के तीन विकेट गंवा दिए। एलेक्स कैरी ने अर्धशतक जमाया। मिचेल स्टार्क को बुमराह ने तो नाथन लियोन को सिराज ने आउट किया। वहीं, आकाश दीप ने कैरी को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपना पहला विकेट लिया। स्टार्क ने 18 तो लियोन ने दो रन बनाए। कैरी ने 88 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली। 

इससे पहले शनिवार को महज 13.2 ओवर का खेल होने के बाद रविवार को 88 ओवर का खेल हुआ था। रविवार तक ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 405 रन बनाए थे। बुमराह ने पहले सत्र में उस्मान ख्वाजा (21) और नाथन मैकस्वीनी (9) को आउट कर दो झटके दिए। इसके बाद पहले सत्र में ही नीतीश रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन (12) को पवेलियन भेजा था। हालांकि, इसके बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने दूसरे सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 242 रन की साझेदारी निभाई।

हेड ने टेस्ट करियर का नौवां और स्मिथ ने 33वां शतक जड़ा। स्मिथ 190 गेंद पर 12 चौके की मदद से 101 रन और हेड 160 गेंद पर 18 चौके की मदद से 152 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श पांच रन और कप्तान पैट कमिंस 20 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस ने सातवें विकेट के लिए कैरी के साथ 58 रन की साझेदारी निभाई थी। बुमराह ने छह विकेट झटके। वहीं, सिराज को दो विकेट मिले। आकाश दीप और नीतीश को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed