फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 3rd Test 2024 Steve Smith Scored Century Become Player with Most Test Hundreds for Australia Team

BGT: स्मिथ फॉर्म में लौटे, 18 महीने बाद जड़ा शतक; टेस्ट में सर्वाधिक सैकड़ा जड़ने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई

Sun, 15 Dec 2024 12:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Dec 2024 12:07 PM IST
सार

स्मिथ ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया है। वॉ ने अपने करियर में 32 टेस्ट शतक लगाए थे, लेकिन स्मिथ ने 33वां शतक लगाया और वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS 3rd Test 2024 Steve Smith Scored Century Become Player with Most Test Hundreds for Australia Team
स्टीव स्मिथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का 33वां, जबकि इस साल का पहला शतक रहा। वह इस टेस्ट से पहले फॉर्म में नहीं दिखे थे, लेकिन इस मैच से उन्होंने फॉर्म में वापसी की। शतक लगाने के बाद हालांकि, स्मिथ ज्यादा देर अपनी पारी आगे नहीं बढ़ा सके और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच होकर आउट हुए। स्मिथ ने 190 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 101 रन बनाए। 
विज्ञापन

हेड के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी
स्मिथ ने हेड के साथ मिलकर रिकॉर्ड साझेदारी की और ऑस्ट्रेलियाई पारी को मजबूती दी। ऑस्ट्रेलिया को 317 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। स्मिथ हेड के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को 75 पर तीन से स्कोर 317 तक ले गए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 242 रन की साझेदारी हुई। यह भारत के खिलाफ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

23 पारियों बाद स्मिथ ने जड़ा शतक
स्मिथ पिछले करीब डेढ़ साल से फॉर्म में वापसी करने के लिए तड़प रहे थे। हालांकि, उनका यह इंतजार भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खत्म हुआ। स्मिथ ने अपना पिछला टेस्ट शतक जून 2023 में जड़ा था, यानी 18 महीने बाद स्मिथ सैकड़ा लगाने में सफल रहे। स्मिथ के बल्ले से 23 पारियों बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक निकला है। 
विज्ञापन

IND vs AUS 3rd Test 2024 Steve Smith Scored Century Become Player with Most Test Hundreds for Australia Team
स्टीव स्मिथ - फोटो : अमर उजाला
स्टीव वॉ को पीछे छोड़ा
स्मिथ ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया है। वॉ ने अपने करियर में 32 टेस्ट शतक लगाए थे, लेकिन स्मिथ ने 33वां शतक लगाया और वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कंगारू टीम के लिए लाल गेंद के प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम है जिन्होंने अपने करियर में 41 टेस्ट शतक लगाए हैं।

IND vs AUS 3rd Test 2024 Steve Smith Scored Century Become Player with Most Test Hundreds for Australia Team
स्टीव स्मिथ - फोटो : अमर उजाला
भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक 
स्मिथ ने इसके साथ ही भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। स्मिथ ने भारतीय टीम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 15 शतक लगाए हैं जिसमें से 10 शतक उन्होंने टेस्ट में जड़े हैं। स्मिथ के अलावा किसी अन्य बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ इतने शतक नहीं लगाए हैं। दूसरे स्थान पर पोंटिंग हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ 14 शतक लगाए हैं। 
 

भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज शतक
स्टीव स्मिथ 15
रिकी पोंटिंग 14
जो रूट 13
कुमार संगकारा 11 
विवियन रिचर्ड्स 11 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed