{"_id":"641bf3f4d09e7edeec0a852d","slug":"ind-vs-aus-3rd-odi-2023-virat-kohli-marcus-stoinis-video-kuldeep-yadav-wrong-drs-rohit-sharma-reaction-2023-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: बीच मैदान विराट कोहली ने स्टोइनिस को मारी टक्कर, कुलदीप के गलत DRS लेने पर भड़के कप्तान रोहित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: बीच मैदान विराट कोहली ने स्टोइनिस को मारी टक्कर, कुलदीप के गलत DRS लेने पर भड़के कप्तान रोहित
Thu, 23 Mar 2023 01:21 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:21 PM IST
सार
तीसरे वनडे मैच में कई विवादित पल भी देखने को मिले जब दो स्टार खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। मैच के दौरान विराट-स्टोइनिस और रोहित-कुलदीप भिड़ते दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया का पिछले चार वर्षों से वनडे क्रिकेट में घरेलू वर्चस्व तोड़ दिया। तीसरे और निर्णायक वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को पांच गेंद शेष रहते 21 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। यह भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने कुल आठवीं और भारतीय धरती पर छठी वनडे सीरीज जीती है।
विज्ञापन
भारत अंतिम बार 2019 में ऑस्ट्रेलिया से ही अपनी धरती पर अंतिम वनडे सीरीज हारा था। इस जीत ने मेहमानों को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 से मिली हार का दर्द जरूर कम किया होगा। इस मैच में कई विवादित पल भी देखने को मिले जब दो स्टार खिलाड़ी आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली और मार्कस स्टोइनिस भिड़े
दरअसल, भारतीय पारी के 21वें ओवर में जब ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस क्रीज की ओर बढ़ रहे थे, तब विराट कोहली और उनमें टक्कर हो गई। इसके बाद स्टोइनिस दूसरी ओर देखने लगे और कोहली ने उन्हें घूरकर देखा। दोनों के बीच कोल्ड वॉर देखने को मिली। आईपीएल में कोहली और स्टोइनिस एक ही टीम (RCB) से खेल चुके हैं।
Virat Kohli and Marcus Stoinis friendly face-off. pic.twitter.com/eNsBVO3vOH
— VIJAY NAYAK (@VIJAYANAYAK17) March 22, 2023
Neeku k ramp ey ra @MStoinis 😒#INDvsAUS pic.twitter.com/TVBOrfI14n
— MR.LITTLEBOY (@SasidharSD5) March 22, 2023
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरन भी दो भारतीय खिलाड़ी भिड़ गए थे। दरअसल, तीसरे वनडे में पहली पारी के दौरान 39वें ओवर में कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे। एश्टन एगर के खिलाफ अपील भारतीय टीम ने अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट दिया। इसके बाद कुलदीप ने कप्तान रोहित को डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) लेने के लिए मनाया। रोहित ने हंसते हुए डीआरएस लिया।
रोहित और कुलदीप भी भिड़ते दिखे
हालांकि, इसके बाद अचानक से रोहित का एक्सप्रेशन बदला और वह गुस्सा हो गए और कुलदीप को कुछ बोलते हुए दिखे। हालांकि, यह क्लीयर नहीं है कि वह किस बात के लिए कुलदीप को कुछ कह रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एगर का फैसला तीसरे अंपायर ने भी नहीं बदला, यानी एगर नॉटआउट ही रहे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि रोहित गलत रिव्यू के लिए बोलने पर गुस्सा हो गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Rohit sharma abusing kuldeep yadav for unsuccessful review#INDvsAUS #rohitsharma pic.twitter.com/jkCw69dIG2
— Cricket Updates (@Cricket23002283) March 22, 2023
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों की बदौलत उसने 49 ओवर में 269 रन बनाए। जवाब में एडम जैम्पा (4/45) की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम 49.1 ओवर में 248 रन पर सिमट गई। क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 26 घरेलू सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया को यह पहली हार मिली है। तीनों वनडे मिलाकर 194 रन बनाने वाले मिचेल मार्श मैन ऑफ द सीरीज बने। वहीं एडम जैम्पा को तीसरे वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।