फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 2nd Test: Sunil Gavaskar statement after Venkatesh Prasad attack on KL Rahul

IND vs AUS: वेंकटेश प्रसाद के राहुल पर हमले के बाद गावस्कर का बयान, भारतीय उपकप्तान को लेकर कही यह बात

Sun, 12 Feb 2023 05:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 12 Feb 2023 05:02 PM IST
सार

प्रसाद ने ट्वीट्स की एक सीरीज में, राहुल के चयन पर सवाल उठाया था। वेंकटेश का कहना था कि शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी बेंच पर इंतजार कर रहे हैं। गावस्कर का भी मानना है कि गिल को मौका दिया जा सकता है, लेकिन दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं।

विज्ञापन
IND vs AUS 2nd Test: Sunil Gavaskar  statement after Venkatesh Prasad attack on KL Rahul
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत ने भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट पारी और 132 रनों के भारी अंतर से जीत लिया हो, लेकिन जहां तक टीम चयन की बात है तो सब कुछ ठीक नहीं है। ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल द्वारा एक और निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने उनके चयन को 'पक्षपात' बताया था। अब भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर इस बहस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सुझाव दिया है कि राहुल को थोड़ा और समय दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रसाद ने ट्वीट्स की एक सीरीज में, राहुल के चयन पर सवाल उठाया था। वेंकटेश का कहना था कि शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी बेंच पर इंतजार कर रहे हैं। गावस्कर का भी मानना है कि गिल को मौका दिया जा सकता है, लेकिन दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं। गावस्कर ने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा- मुझे लगता है कि राहुल ने पिछले एक-दो वर्षों में जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उसमें अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि उन्हें एक और मौका दिया जाना चाहिए। मुझे यकीन है कि दिल्ली में टेस्ट मैच के लिए उनका समर्थन किया जाएगा। उसके बाद आप किसी और को मौका दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS 2nd Test: Sunil Gavaskar  statement after Venkatesh Prasad attack on KL Rahul
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने कहा- यह मेरा विचार है क्योंकि आपके पास उनकी जगह लेने के लिए शुभमन गिल के रूप में एक इन-फॉर्म बल्लेबाज तैयार है। राहुल को निश्चित रूप से एक मौका मिलना चाहिए। यहां तक कि जब विक्रम राठौड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे तब भी उन्होंने याद दिलाया था कि राहुल ने दक्षिण अफ्रीका में शतक बनाया था। उनके पास क्षमता है, लेकिन वह हाल ही में आउट ऑफ फॉर्म हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राहुल के पास स्कोरिंग का मौका है और यह अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। वह फंस सकते हैं, लेकिन उनकी क्षमता के आधार पर उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन

इससे पहले वेंकटेश प्रसाद ने ट्विटर पर लिखा था- राहुल का चयन प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि पक्षपात के आधार पर किया गया है। यहां तक कि उन्होंने राहुल को उपकप्तान पद से हटाने की मांग भी कही है। वेंकटेश प्रसाद ने लिखा- केएल राहुल की प्रतिभा और क्षमता के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है, लेकिन दुख की बात है कि उनका प्रदर्शन काफी नीचे रहा है।  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आठ साल से ज्यादा समय में 46 टेस्ट के बाद 34 का टेस्ट औसत सामान्य है। ऐसे बहुत खिलाड़ी के बारे में आप नहीं सोच सकते, जिन्हें खासतौर पर इतने ज्यादा मौके दिए गए हो। वेंकटेश ने राहुल की जगह रविचंद्रन अश्विन को रोहित का डिप्टी बनाने की वकालत की।

IND vs AUS 2nd Test: Sunil Gavaskar  statement after Venkatesh Prasad attack on KL Rahul
शुभमन गिल और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
वेंकटेश ने शुभमन और सरफराज का लिया नाम
वेंकटेश का मानना है कि राहुल का स्थान लेने के लिए कई खिलाड़ी हैं। उन्होंने शुभमन गिल, सफराज खान, मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी का नाम लिया। वेंकटेश ने आगे लिखा- इस टीम में जगह लेने के लिए कई खिलाड़ी फॉर्म में हैं और इंतजार कर रहे हैं। शुभमन गिल बेहतरीन फॉर्म में हैं। सरफराज खान प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं। इनके अलावा कई खिलाड़ी हैं जो राहुल से पहले मौके के हकदार हैं। कुछ भाग्यशाली होते हैं कि उन्हें सफल होने तक इतने मौके दिए जाते हैं जबकि कुछ के ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed