फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs Aus 2nd Test BGT 2024-25 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs Australia

IND vs AUS: 7:50 नहीं भारतीय समयानुसार इतने बजे शुरू होगा दूसरा मैच, जानिए कब और कहां देख सकेंगे डे-नाइट टेस्ट

Thu, 05 Dec 2024 09:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 05 Dec 2024 09:16 PM IST
सार

India vs Australia Test 2024-25 Live Streaming Telecast Channel : भारत ने अब तक चार डे-नाइट टेस्ट खेले हैं। इसमें से तीन में उन्हें जीत मिली है, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने डे-नाइट टेस्ट में 75 फीसद मैच जीते हैं।

विज्ञापन
IND vs Aus 2nd Test BGT 2024-25 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs Australia
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट खेला जाएगा। भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वापसी करेंगे। हिटमैन अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे।
विज्ञापन

IND vs Aus 2nd Test BGT 2024-25 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs Australia
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया डे नाइट टेस्ट - फोटो : BCCI
पहला मुकाबला जीत चुका भारत
भारत ने 2018-19 और 2020-21 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को हराया था। 2018 से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया में कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीती थी, लेकिन पिछले दो दौरों पर वह कंगारू टीम पर हावी रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम जीत चुकी है। पर्थ में खेले गए इस मैच में भारत ने मेजबानों को 295 रन से मात दी थी। जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई। कोहली ने इस मुकाबले में शतक जड़ा था, जबकि बुमराह ने कुल आठ विकेट लिए थे। अब दोनों से इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs Aus 2nd Test BGT 2024-25 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs Australia
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
पिंक बॉल टेस्ट में भारत का प्रदर्शन
भारत ने अब तक चार डे-नाइट टेस्ट खेले हैं। इसमें से तीन में उन्हें जीत मिली है, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने डे-नाइट टेस्ट में 75 फीसद मैच जीते हैं। जिस एकमात्र टेस्ट में भारतीय टीम को हार मिली थी, वह चार साल पहले एडिलेड में ही खेला गया था। यह 2020/21 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पहला टेस्ट था। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को इसमें आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

IND vs Aus 2nd Test BGT 2024-25 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs Australia
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
आइए जानते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कब से खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार यानी छह दिसंबर से खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड के एडिलेड ओवल स्टेडियम पर खेला जाएगा। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कब शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 9:00 बजे होगा। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed