फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nagpur Weather Forecast, IND vs AUS 2nd T20: India vs Australia Weather VCA Stadium Pitch Report News in Hindi

IND vs AUS T20, Nagpur Weather: दूसरे टी20 में बारिश बनेगी बाधा? जानें कैसा रहेगा नागपुर का मौसम

Fri, 23 Sep 2022 01:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 01:00 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के दौरान बारिश बाधा बन सकती है। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना बहुत ज्यादा है, लेकिन पूरा खेल धुलने की आशंका कम है। 

विज्ञापन
Nagpur Weather Forecast, IND vs AUS 2nd T20: India vs Australia Weather VCA Stadium Pitch Report News in Hindi
विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में है। सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हराया था और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब रोहत शर्मा की टीम सीरीज में बराबरी करने के लिए बेताब है। हालांकि, बारिश टीम इंडिया के सपनों पर पानी फेर सकती है। पूरे देश में ही लगातार बारिश हो रही है और देश राजधानी दिल्ली सहित कई जगहों पर अलर्ट भी जारी किया गया है। नागपुर में भी मैच के दौरान बारिश होने की आशंका है। 
विज्ञापन


भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के दौरान बारिश होने की संभावना है, लेकिन पूरा मैच धुलने की आशंका कम है। बारिश की वजह से कुछ ओवर का खेल खराब हो सकता है, लेकिन मैच का नतीजा निकलने की संभावना है। 
विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?
मैच के दौरान नागपुर का तापमान 28 डिग्री के करीब रहेगा। मैच के दौरान भी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को नागपुर में बारिश की संभावना 65 फीसदी है। वहीं, हवा की गति 15 किमी प्रति घंटे रहेगी। मैच के दौरान हवा में नमी 78 फीसदी के करीब रहेगी। खिलाड़ियों को गर्मी से समस्या नहीं होगी। हालांकि, बारिश की वजह से मैच में रुकावट आ सकती है। 

पिच से स्पिन गेंदबाजों को मिलेगी मदद
नागपुर की पिच से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन बारिश होने पर तेज गेंदबाज भी हालातों का फायदा उठा सकते हैं। बारिश की वजह से ओस का आना तय है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को फील्डिंग में भी परेशानी होगी और गीली गेंद को स्विंग कराना भी मुश्किल होता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम एक बार फिर मैच अपने नाम कर सकती है। पहले मैच में भी ऐसा ही हुआ था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से इस लक्ष्य का पीछा कर मैच जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed