फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 1st ODI: Catain Hardik Pandya Reveals India's Opening Combination in absence of Rohit Sharma

IND vs AUS 1st ODI: रोहित की गैरमौजूदगी में कौन करेगा ओपनिंग? भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया, जानें

Thu, 16 Mar 2023 09:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Mar 2023 09:30 PM IST
सार

नियमित कप्तान रोहित शर्मा पहले वनडे में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। वह पारिवारिक कारणों से पहले वनडे में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।

विज्ञापन
IND vs AUS 1st ODI: Catain Hardik Pandya Reveals India's Opening Combination in absence of Rohit Sharma
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा खेलते हुए नहीं दिखेंगे। वह पारिवारिक कारणों से पहले वनडे में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। मैच की पूर्व संध्या पर कप्तान हार्दिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रोहित की गैरमौजूदगी में कौन ओपनिंग करेगा।
विज्ञापन

ईशान-शुभमन करेंगे ओपनिंग

हार्दिक ने बताया कि भारत के लिए इस मैच में एक नई ओपनिंग जोड़ी बल्लेबाजी करती दिखेगी। पहले वनडे में ईशान किशन और शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करेंगे। दोनों ही बल्लेबाजी पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में रहे हैं। हाल ही में दोनों ने वनडे में दोहरा शतक जड़ा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टीम मैनेजमेंट को ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक बोले- पिच दोनों टीमों के लिए समान

IND vs AUS 1st ODI: Catain Hardik Pandya Reveals India's Opening Combination in absence of Rohit Sharma
बाएं से- ईशान किशन, शुभमन गिल और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या ने कहा- ईशान (किशन) और शुभमन (गिल) पारी की शुरुआत करेंगे। विकेट को लेकर कप्तान ने कहा- विकेट पूरे साल ऐसा ही दिखता है। मैं यहां लगभग सात साल से खेल रहा हूं। यह चुनौतीपूर्ण होने वाला है क्योंकि यह विकेट दोनों पक्षों को समान अवसर देगा।
विज्ञापन

दूसरे वनडे में लौटेंगे रोहित शर्मा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-1 से जीतने के बाद मेजबान भारत वनडे सीरीज भी अपने नाम करने की कोशिश करेगा। रोहित दूसरे और तीसरे वनडे में टीम में वापसी करेंगे और टीम की कमान संभालेंगे। श्रेयस अय्यर कमर में चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। हालांकि, उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं हुई है।

कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ कप्तान

IND vs AUS 1st ODI: Catain Hardik Pandya Reveals India's Opening Combination in absence of Rohit Sharma
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के नियमित वनडे कप्तान पैट कमिंस, जिन्होंने हाल ही में अपनी मां को खो दिया, वह इस सीरीज में भी खेलते नहीं दिखेंगे। कमिंस दूसरे टेस्ट के बाद ही अपने देश लौट गए थे। स्टीव स्मिथ उनकी गैरमौजूदगी में टीम का नेतृत्व करेंगे। भारत 114 की रेटिंग के साथ वनडे रैंकिंग में फिलहाल शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 112 की रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed