{"_id":"65261c34a2f14b3e2601f074","slug":"ind-vs-afg-world-cup-match-preview-and-head-to-head-record-in-india-vs-afghanistan-match-in-odi-2023-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG Preview: भारत की निगाह लगातार दूसरी जीत पर, अफगानिस्तान के स्पिनरों से रहना होगा सावधान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG Preview: भारत की निगाह लगातार दूसरी जीत पर, अफगानिस्तान के स्पिनरों से रहना होगा सावधान
Wed, 11 Oct 2023 09:23 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 11 Oct 2023 09:23 AM IST
सार
भारतीय टीम यह मैच जीतकर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की बराबरी करना चाहेगी। ये दोनों टीमें विश्व कप में अपने शुरुआती दो मैच जीत चुकी हैं और भारत भी अपना दूसरा मैच जीतकर अंक तालिका की शीर्ष तीन टीमों में जगह बनाना चाहेगा।
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्वकप में विजयी आगाज करने वाली टीम इंडिया के सामने बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान की चुनौती होगी। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके तेज गेंदबाजों से कड़ी चुनौती मिली थी। इसके उलट अफगानिस्तान के स्पिनर भारतीय टीम को परेशान करने का माद्दा रखते हैं। उसके पास राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी जैसे स्पिनर हैं। विश्वकप में भारत और अफगानिस्तान सिर्फ एक बार 2019 में आपस में भिड़े हैं और यहां भी इन्हीं तीनों स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया था, जिसके चलते भारत मोहम्मद शमी की हैट्रिक की बदौलत सिर्फ 11 रन से जीत पाया था। वहीं शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन के कंधों पर बतौर ओपनर रन बनाने का भार होगा।
भारतीय टीम यह मैच जीतकर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की बराबरी करना चाहेगी। ये दोनों टीमें विश्व कप में अपने शुरुआती दो मैच जीत चुकी हैं और भारत भी अपना दूसरा मैच जीतकर अंक तालिका की शीर्ष तीन टीमों में जगह बनाना चाहेगा।
रोहित, ईशान, श्रेयस ने जमकर बहाया पसीना
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो रन पर तीन विकेट खोने का यह नतीजा निकला कि मंगलवार को कोटला के नेट पर रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने जमकर पसीना बहाया। भारतीय टीम का यह वैकल्पिक अभ्यास सत्र था। चेन्नई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव ने सत्र में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन चेन्नई में शून्य पर आउट होने वाले तीनों बल्लेबाजों ने जमकर अभ्यास किया। रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव ने भी इन दोनों के साथ बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
अफगानिस्तान से मिली है कड़ी चुनौती
अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ इस विश्वकप के पहले मैच में छह विकेट से करारी हार मिली थी। यहां राशिद खान नहीं चले थे। बावजूद इसके भारत इस टीम को हल्के में नहीं आंक सकता है। अब तक भारत और अफगानिस्तान ने आपस में तीन वनडे खेले हैं, जिसमें दो में भारत को विजय मिली है, जबकि एक टाई रहा है। तीन में से दो मैचों में अफगानिस्तान ने भारत को कड़ी टक्कर दी है। 2019 के विश्वकप मैच में मुजीब ने एक, नबी ने दो और राशिद ने एक विकेट लिया था। भारत की सफलता इसी पर निर्भर करेगी कि बल्लेबाज इन तीनों स्पिनरों का किस तरह सामना करते हैं।
ईशान के पास मनोबल हासिल करने का मौका
चेन्नई के उलट कोटला की पिच विश्वकप के लिए नए सिरे से बनाई गई है। यहां हुए दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहले मैच में कुल 745 रन बने थे, जिसमें कुल 31 छक्के लगे थे। बुधवार को भी पिच रनों से भरी हुई मिलने की उम्मीद है। ऐसे में रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी के पास पहले मैच की विफलता को भुलाकर अपने को लय में लाने का अच्छा मौका है। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज भी ऑस्ट्रेलिया की तरह नहीं है। ईशान ने अगर अफगानिस्तान के खिलाफ रन बनाए तो गिल के पाकिस्तान के विरुद्ध नहीं खेलने पर उनका मनोबल बढ़ाने के काम आएंगे।
राहुल ने दिया स्थायित्व
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन विकेट दो रन पर खो दिए थे, लेकिन इनमें ईशान और श्रेयस अय्यर के विकेट खराब शॉट का नतीजा था। सकारात्मक पक्ष विराट कोहली और केएल राहुल का अपने को परिस्थितयों के अनुरूप ढालते हुए रन का पीछा करना रहा। सर्जरी के बाद वापसी कर रहे राहुल बदले हुए नजर आ रहे हैं। इसका उदाहरण उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 111 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 97 रन बनाकर दिया। राहुल के प्रदर्शन ने भारत के मध्यक्रम की चिंता को दूर किया है।
अफगानिस्तान की कमजोर कड़ी बल्लेबाजी
भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन स्पिनरों की बजाय तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो अश्विन की जगह पर मोहम्मद शमी टीम में आ सकते हैं। वहीं अफगानिस्तान के स्पिनर जहां उसका मजबूत पक्ष हैं, वहीं उसकी बल्लेबाजी बेहद कमजोर है। पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ उसके अंतिम आठ विकेट सिर्फ 44 रन पर गिर गए थे और टीम 156 रन पर सिमट गई थी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।