फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs afg wc 2023 9th match playing 11 prediction captain vice-captain player list news in hindi

IND vs AFG Playing 11: ईशान को फिर ओपनिंग का मौका, टीम इंडिया में एक बदलाव, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Wed, 11 Oct 2023 01:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 11 Oct 2023 01:44 PM IST
सार

India vs Afghanistan World Cup 2023 Playing 11: भारतीय टीम इस मैच में अपने स्टार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के बिना उतरी है। शुभमन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी पहले मैच में नहीं खेले थे। गिल अब तक मैच खेलने के लिए फिट नहीं हुए हैं। टीम इंडिया ने दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है।

विज्ञापन
ind vs afg wc 2023 9th match playing 11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का नौवां मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमें नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने हैं। भारत की नजर लगातार दूसरी जीत पर है। उसने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। दूसरी ओर, अफगानिस्तान विश्व कप में अपना खाता खोलना चाहेगा। उसे पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


भारतीय टीम इस मैच में अपने स्टार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के बिना उतरी है। शुभमन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी पहले मैच में नहीं खेले थे। गिल अब तक मैच खेलने के लिए फिट नहीं हुए हैं। गिल डेंगू से पीड़ित हैं। उनके खून में प्लेटलेट्स की कमी हो गई थी। इस कारण उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वह अस्पताल से वापस होटल आ चुके हैं और आराम कर रहे हैं। गिल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ही बाहर हो गए थे और अब उनका पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्तूबर को खेलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

ind vs afg wc 2023 9th match playing 11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
रोहित शर्मा और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान के पास एक और मौका
शुभमन गिल की अनुपस्थिति में ईशान किशन ओपनिंग करेंगे। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे थे, लेकिन फेल हो गए थे। किशन को मिचेल स्टार्क ने आउट कर दिया था। वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। गिल के नहीं होने पर किशन के पास खुद को साबित करने का एक और मौका है। इस साल शानदार प्रदर्शन करने वाले किशन अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

ind vs afg wc 2023 9th match playing 11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल की हुई वापसी
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच हुए मुकाबले में बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए थे। यहां की नई पिच बल्लेबाजों को रास आ रही है। ऐसे में टीम इंडिया एक स्पिनर कम कर एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरी है। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने रविचंद्रन अश्विन की जगह शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। 
विज्ञापन

ind vs afg wc 2023 9th match playing 11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
केएल राहुल और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI/X
केएल राहुल ने दिया स्थायित्व
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन विकेट दो रन पर खो दिए थे, लेकिन इनमें ईशान और श्रेयस अय्यर के विकेट खराब शॉट का नतीजा थे। सकारात्मक पक्ष विराट कोहली और केएल राहुल का अपने को परिस्थितयों के अनुरूप ढालते हुए रन का पीछा करना रहा। सर्जरी के बाद वापसी कर रहे राहुल बदले हुए नजर आ रहे हैं। इसका उदाहरण उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 111 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 97 रन बनाकर दिया। राहुल के प्रदर्शन ने भारत के मध्यक्रम की चिंता को दूर किया है।

अफगानिस्तान की कमजोर कड़ी बल्लेबाजी
अफगानिस्तान के स्पिनर जहां उसका मजबूत पक्ष हैं वहीं उसकी बल्लेबाजी बेहद कमजोर है। पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ उसके अंतिम आठ विकेट सिर्फ 44 रन पर गिर गए थे और टीम 156 रन पर सिमट गई थी।

ind vs afg wc 2023 9th match playing 11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed