फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG Rohit Sharma can break this record of Virat Kohli Hitman also has a chance to reach ms Dhoni level

IND vs AFG: कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा, हिटमैन के पास धोनी के बराबर पहुंचने का भी मौका

Wed, 10 Jan 2024 03:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 10 Jan 2024 03:01 PM IST
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा के पास कई रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

विज्ञापन
IND vs AFG Rohit Sharma can break this record of Virat Kohli Hitman also has a chance to reach ms Dhoni level
धोनी, रोहित और कोहली। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज गुरुवार (11 जनवरी) से शुरू होने वाली है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम नियमित कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी पिछली बार नवंबर 2022 में टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में खेले थे। अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा के पास कई रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।
विज्ञापन


रोहित ने टी20 में भारत के लिए 51 मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान उन्होंने 32.48 की औसत से 1527 रन बनाए हैं। रोहित ने दो शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। वह भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। इस मामले में शीर्ष पर विराट कोहली हैं। कोहली ने बतौर कप्तान भारत के लिए 50 मैचों में 1570 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 47.57 का रहा है।
विज्ञापन

IND vs AFG Rohit Sharma can break this record of Virat Kohli Hitman also has a chance to reach ms Dhoni level
विराट कोहली, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित को चाहिए 44 रन
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 72 मैचों में 37.06 की औसत से 1112 रन बनाए हैं। रोहित को इस मामले में नंबर-1 पर पहुंचने के लिए कोहली को पीछे छोड़ना होगा। इसके लिए हिटमैन को 44 रन की आवश्यकता है।

IND vs AFG Rohit Sharma can break this record of Virat Kohli Hitman also has a chance to reach ms Dhoni level
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी की बराबरी कर सकते हैं रोहित
रोहित शर्मा ने 51 मैचों में भारत की कप्तानी की है। इस दौरान उन्होंने 39 मैचों में टीम को जीत दिलाई है। धोनी का बात करें उन्होंने 72 मैचों टीम की कमान संभाली थी। इस दौरान भारत को 42 मुकाबलों में जीत मिली थी। अगर भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में 3-0 से जीत हासिल कर लेती है तो रोहित शर्मा संयुक्त रूप में भारत के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। वह धोनी की बराबरी कर लेंगे।
विज्ञापन

IND vs AFG Rohit Sharma can break this record of Virat Kohli Hitman also has a chance to reach ms Dhoni level
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित पूरे कर सकते हैं चार हजार रन
कप्तान रोहित शर्मा के पास सीरीज के दौरान अंतरराष्ट्रीय टी20 में चार हजार रन पूरे करने का मौका होगा। उन्होंने 148 मैचों में 139.24 की स्ट्राइक रेट से 3853 रन बनाए हैं। इस दौरान हिटमैन का औसत 31.32 का रहा। वह अगर अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में 147 रन बना लेते हैं तो उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 में चार हजार रन पूरे हो जाएंगे। उनसे पहले दो खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है। सूजी बेट्स के नाम 152 मैचों में 4118 रन हैं। वहीं, विराट ने 115 टी20 मैचों में 4008 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed