{"_id":"6a369a8a60231fba260a7fef","slug":"ind-vs-afg-prasidh-krishna-s-brilliant-bowling-at-chepauk-delivered-his-best-ever-odi-spell-2026-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: चेपॉक पर प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी, वनडे प्रारूप का सबसे बेहतरीन स्पेल फेंका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: चेपॉक पर प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी, वनडे प्रारूप का सबसे बेहतरीन स्पेल फेंका
Sat, 20 Jun 2026 07:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:20 PM IST
सार
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी की। प्रसिद्ध ने अफगानिस्तान को शुरुआती झटके दिए। वह पहली बार वनडे में पांच विकेट लेने में भी सफल रहे।
विज्ञापन
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को चेन्नई में वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला भारतीय टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए यादगार बन गया। कृष्णा ने अपने वनडे करियर में पहली बार पांच विकेट लिए और चेन्नई में वनडे प्रारूप में सबसे बेहतर स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट लिए। चेन्नई में किसी भी गेंदबाज का वनडे प्रारूप में यह श्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनकी इस बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से ही भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को पहली पारी में 44.2 ओवर में 218 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन
कोच मोर्कल के योगदान को दिया श्रेय
कृष्णा ने पांच विकेट लेने के बाद कहा, 'टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर बहुत खुश हूं। हम गेंदबाजी में हर लेंथ पर काम कर रहे हैं और बहुत मेहनत कर रहे हैं। मैं कोई भी फॉर्मेट खेल रहा हूं। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि चीजें ठीक हो रही हैं। इसमें कोच मोर्ने मोर्कल का भी योगदान है।' लगातार पांच ओवर फेंकने और चार विकेट लेने के बाद कृष्णा को छठा ओवर नहीं दिया गया था। इस पर उन्होंने कहा, मैं सच में, बहुत थक गया था। कोई शिकायत नहीं है। मैंने पांचवां ओवर किया और चौथा विकेट लिया। हमारे लिए सबसे जरूरी बात यह थी कि हम इतने गर्म दिन में मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करें।
चेन्नई में जिन दो गेंदबाजों का पूर्व बेहतर प्रदर्शन रहा है, उनमें वेस्टइंडीज के रवि रामपॉल और पाकिस्तान के आकिब जावेद हैं। रामपॉल ने 2011 में भारत के खिलाफ 51 रन देकर पांच विकेट लिए थे। वहीं आकिब जावेद ने 1997 में भारत के खिलाफ 61 रन देकर पांच विकेट लिए थे। चेन्नई की पिच को स्पिनरों के अनुकूल माना जाता है। ऐसे में तेज गेंदबाजों को मिलने वाली सफलता निश्चित ही उनकी क्षमता को प्रदर्शित करती है।

अफगानिस्तान की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 36 रन के भीतर ही चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद शाहिदी ने ओमरजई के साथ मिलकर साझेदारी निभाई और दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 105 रन जोड़े। इस साझेदारी को प्रिंस यादव ने ओमरजई को आउट कर तोड़ा जो 50 रन बनाकर आउट हुए। शाहिदी हालांकि, डटे रहे और उन्होंने मोहम्मद नबी के साथ मिलकर 57 रनों की साझेदारी की। नबी के आउट होते ही एकबार फिर अफगानिस्तान की पारी लड़खड़ा गई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। शाहिदी अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने में सफल रहे। शाहिदी 131 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए।