{"_id":"65a81accec878bef9b02ee99","slug":"ind-vs-afg-after-rohit-sharma-rinku-singh-storm-chinnaswamy-witness-2-super-overs-india-won-thrilling-match-2024-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: रोहित-रिंकू के तूफान के बाद चिन्नास्वामी में लगा दो-दो सुपर ओवर का तड़का, भारत ने रोमांचक मैच जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: रोहित-रिंकू के तूफान के बाद चिन्नास्वामी में लगा दो-दो सुपर ओवर का तड़का, भारत ने रोमांचक मैच जीता
Wed, 17 Jan 2024 11:52 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:52 PM IST
सार
निर्धारित 20 ओवर में भारत ने रोहित शर्मा की नाबाद 121 रन की पारी और रिंकू सिंह के नाबाद 69 रन की बदौलत अफगानिस्तान को 213 रन का लक्ष्य दिया। रोहित और रिंकू ने नाबाद 190 रन की। जवाब में अफगानिस्तान ने भी 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 212 रन बनाए थे।
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोमांच का चरम क्या होता है, यह भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 में देखने को मिला। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है। पहला और दूसरा टी20 छह-छह विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया। निर्धारित 20 ओवर में भारत ने रोहित शर्मा की नाबाद 121 रन की पारी और रिंकू सिंह के नाबाद 69 रन की बदौलत भारत ने चार विकेट पर 212 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान की टीम भी 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 212 रन बना सकी। मैच टाई हुआ और सुपर ओवर में पहुंचा।
सुपर ओवर में क्या हुआ?
पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए। जवाब में भारत भी 16 रन बना सका। दूसरे सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 11 रन बनाए और फिर अफगानिस्तान को एक रन ही बनाने दिया।अफगानिस्तान की टीम ने तीन गेंद में ही दो विकेट गंवा दिए और इस तरह टीम इंडिया ने जीत हासिल की। रवि बिश्नोई दूसरे सुपर ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और अफगानिस्तान की टीम उनके फिरकी में फंस गई। तीन गेंद में ही उन्होंने मोहम्मद नबी और रहमनुल्लाह गुरबाज के दो विकेट लिए। एक सुपर ओवर में किसी एक टीम के दो विकेट गिरने पर पारी वहीं समाप्त हो जाती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की पारी
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 212 रन बनाए। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोहित और रिंकू का तूफान देखने को मिला। एक वक्त भारत ने 22 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी जायसवाल चार रन और शिवम दुबे एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विराट कोहली और संजू सैमसन खाता नहीं खोल सके। इसके बाद रोहित और रिंकू ने पांचवें विकेट के लिए 95 गेंद में 190 रन की नाबाद साझेदारी की।
किसी ने नहीं सोचा था कि टीम इंडिया 200 के स्कोर तक पहुंच पाएगी, लेकिन हिटमैन और रिंकू ने ऐसा कर दिखाया। रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का रिकॉर्ड पांचवां शतक लगाया। वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह 69 गेंद में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 121 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रिंकू ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। वह 39 गेंद में 69 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और छह छक्के लगाए।

रोहित शर्मा और रिंकू सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित का सर्वश्रेष्ठ टी20 स्कोर
121 रन रोहित का इस प्रारूप में उच्चतम स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 118 रन बनाए थे। रोहित ने पांच साल दो महीने या फिर यूं कहें 62 महीने या फिर यू कहें 1899 दिन बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाया है। पिछला शतक उन्होंने नवंबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। अफगानिस्तान की ओर से फरीद अहमद ने तीन विकेट झटके। वहीं, अजमतुल्लाह ओमरजई को एक विकेट मिला।
आखिरी पांच ओवर में तूफानी बैटिंग
आखिरी पांच ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 103 रन बनाए। आखिरी ओवर में करीम जनत गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर में रोहित और रिंकू ने 36 रन बटोरे। पहली गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर रोहित ने छक्का लगाया। इसे नो बॉल दिया गया। फ्री हिट पर रोहित ने फिर छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर रिंकू ने छक्का जड़ा। इसके बाद आखिरी तीन गेंद पर रिंकू ने लगातार तीन छक्के जड़े।

रहमनुल्लाह गुरबाज
- फोटो : सोशल मीडिया
जादरान और गुरबाज ने तूफानी शुरुआत दिलाई
213 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम को कप्तान इब्राहिम जादरान और रहमनुल्लाह गुरबाज ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 93 रन जोड़े। इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने तोड़ा। उन्होंने गुरबाज को कैच आउट कराया। वह 32 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 50 रन बनाए। वहीं, जादरान 41 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। अजमतुल्लाह ओमरजई खाता नहीं खोल सके।
नबी ने आक्रामक बल्लेबाजी कर मैच को रोमांचक बनाया
मोहम्मद नबी ने 16 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 34 रन की तूफानी पारी खेल मैच अफगानिस्तान की तरफ मोड़ दिया। हालांकि., वॉशिंगटन सुंदर ने 17वें ओवर में सधी हुई गेंदबाजी की नबी को पवेलियन भेजा। करीम जनत दो रन बनाकर रन आउट और नजीबुल्लाह जादरान पांच रन बनाकर आउट हो गए। इन विकेट ने मैच को फिर रोमांचक बना दिया।

गुलबदिन नईब
- फोटो : सोशल मीडिया
20वें ओवर में क्या हुआ?
आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 19 रन की दरकार थी। गुलबदिन नईब क्रीज पर थे। उन्होंने शराफुद्दीन अशरफ के साथ मिलकर 20वें ओवर में 18 रन बनाए और मैच टाई हो गया। गुलबदिन 23 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट लिए। वहीं, आवेश खान और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।