फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG Dream11 Prediction Today India vs Afghanistan Playing XI Captain and Players List News

IND vs AFG Playing 11: विश्वकप से पहले आखिरी टी20 मैच खेलेगा भारत, तीन बदलाव के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

Wed, 17 Jan 2024 10:06 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 17 Jan 2024 10:06 AM IST
सार

पहले टी-20 में भारतीय टीम शुरू में सावधानी से खेलकर आखिरी ओवरों में हाथ खोलने की रणनीति अपनाती आई है। लेकिन अब बल्लेबाज पहली गेंद से ही आक्रामक खेल रहे हैं और शिवम दुबे तथा विराट कोहली ने इसकी बानगी पेश की।

विज्ञापन
IND vs AFG Dream11 Prediction Today India vs Afghanistan Playing XI Captain and Players List News
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में इस लय को बरकरार रखते हुए ‘क्लीन स्वीप’ के इरादे से उतरेगी और कप्तान रोहित शर्मा के फॉर्म में लौटने की भी उम्मीद कर रही होगी।
विज्ञापन


जून में होने वाले विश्वकप से पहले यह भारत का आखिरी टी-20 मैच है। मोहाली और इंदौर में मिली जीत के बाद टीम प्रबंधन कोई कोताही बरतना नहीं चाहेगा। दोनों मैचों में छह विकेट से मिली जीत में पहली ही गेंद से आक्रमण की भारत की रणनीति अहम रही। भारत ने पहले मैच में 159 रन का लक्ष्य 17.3 ओवर में और दूसरे में 173 रन का लक्ष्य 15.4 ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन

IND vs AFG Dream11 Prediction Today India vs Afghanistan Playing XI Captain and Players List News
शिवम दुबे और रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले टी-20 में भारतीय टीम शुरू में सावधानी से खेलकर आखिरी ओवरों में हाथ खोलने की रणनीति अपनाती आई है। लेकिन अब बल्लेबाज पहली गेंद से ही आक्रामक खेल रहे हैं और शिवम दुबे तथा विराट कोहली ने इसकी बानगी पेश की। करीब 14 महीने बाद पहला टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच खेले कोहली ने इंदौर में 16 गेंद में 29 रन बनाए। उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीबुर रहमान का बखूबी सामना किया और उनकी सात गेंदों में 18 रन बनाए। आम तौर पर कोहली स्पिनरों के खिलाफ धीमा खेलते हैं, लेकिन दूसरे टी-20 मैच में ऐसा देखने को नहीं मिला।

दुबे पिछले साल डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए तीन साल बाद भारतीय टीम में लौटे। उसके बाद उन्होंने एशियाई खेलों में भाग लिया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में जगह नहीं मिली। अपने स्टार स्पिनर राशिद खान के बिना खेल रही अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने दो आक्रामक अर्धशतक लगाए। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी अर्धशतक जड़ा। भारत की नजरें इन दोनों युवाओं पर फिर रहेगी।

IND vs AFG Dream11 Prediction Today India vs Afghanistan Playing XI Captain and Players List News
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान रोहित का बल्ला अभी तक नहीं चला है। पहले मैच में शुभमन गिल के साथ गलतफहमी होने पर वह रन आउट हो गए जबकि दूसरे मैच में फजलहक फारूकी की गेंद को भांप नहीं सके और पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। रोहित के खराब फॉर्म से टीम प्रबंधन चिंतित नहीं होगा, लेकिन आखिरी मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद जरूर होगी।

कुलदीप और आवेश को मिल सकता है मौका
इस मैच में बल्लेबाजी क्रम में भले ही बदलाव नहीं किया जाए, लेकिन कुलदीप यादव और आवेश खान को मौका मिल सकता है। कुलदीप को रवि बिश्नोई या वाशिंगटन सुंदर की जगह और आवेश को मुकेश कुमार की जगह उतारा जा सकता है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा रायपुर में पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे मैच के बाद से टी-20 खेल रहे हैं। उन्हें आराम देने का विचार होने पर संजू सैमसन को उतारा जा सकता है। दूसरी ओर अफगानिस्तान को सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो दोनों मैचों में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन

IND vs AFG Dream11 Prediction Today India vs Afghanistan Playing XI Captain and Players List News
कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारतः
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा/संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार/आवेश खान।

अफगानिस्तानः रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नईब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed