{"_id":"65a2ae9725b97d9a31060d6a","slug":"ind-vs-afg-2nd-t20-2024-indore-weather-forecast-holkar-stadium-pitch-report-news-in-hindi-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG Weather: इंदौर में दर्शकों को मिलेगा फुल रोमांच, खिलाड़ियों को भी आएगा मजा; जानें मौसम का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG Weather: इंदौर में दर्शकों को मिलेगा फुल रोमांच, खिलाड़ियों को भी आएगा मजा; जानें मौसम का हाल
Sun, 14 Jan 2024 05:33 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 14 Jan 2024 05:33 PM IST
सार
Indore Weather Forecast, IND vs AFG 2nd T20 2024: भारत की कोशिश दूसरा टी20 जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। वहीं, विराट कोहली पर भी सभी फैंस की निगाहें होंगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम का टी20 रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाना है। भारत ने सीरीज का पहला मैच जीता था और अब टीम इंडिया की कोशिश दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। विराट कोहली 14 महीने पर बाद भारत के लिए कोई टी20 मैच खेलने के लिए तैयार हैं। ऐसे में सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर रहेंगी। हालांकि, मोहाली की तरह इंदौर का मौसम खिलाड़ियों के लिए चुनौती नहीं बनेगा। ऐसे में दर्शकों को फटाफट क्रिकेट का पूरा रोमांच देखने को मिलेगा।
इंदौर में खूब रन बनते हैं और इस मैच में भी जमकर रन बनना तय है। ऐसे में दर्शकों को खूब चौके-छक्के देखने को मिलेंगे। विराट को की वापसी इस मैच को और खास बनाएगी।
कैसा रहेगा मौसम?
यह मुकाबला इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में शाम सात बजे शुरू होगा। इस दौरान बारिश के कोई आसार नहीं हैं और 40 ओवर का पूरा मैच बिना किसी रुकावट के होने की उम्मीद है। मैच के दौरान आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। नमी 49 फीसदी के करीब रहेगी और इससे खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं होगी। कुल मिलाकर इंदौर का मौसम खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए सुहावना रहेगा। हवा की रफ्तार 13 किमी/घंटा रहने की उम्मीद है। इससे हवा में ठंडक का एहसास होगा। मौसम एक रोमांचक क्रिकेट मैच के लिए आदर्श है। खिलाड़ियों को मौसम की वजह से आने वाली रुकावटों के बिना खेल का प्रदर्शन करने का भरपूर मौका मिलेगा।
विज्ञापन
कैसी रहेगी पिच?
इंदौर की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां अब तक तीन अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से दो मैच जीतने वाली टीम ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया था। इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 260 रन है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इसी मैदान पर टी20 में शतक भी लगा चुके हैं। यहां सबसे छोटा स्कोर 142 रन है। इस मैच में रनों का अंबार लगना तय है। इंदौर में दो मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं, एक मैच में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।
अफगानिस्तानः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह ओमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाईब, करीम जनत, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान।