{"_id":"6766ab01ac36688fd505ae22","slug":"ind-u19-vs-ban-u19-womens-asia-cup-2024-final-live-streaming-telecast-india-vs-bangladesh-final-match-2024-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: अंडर-19 महिला एशिया कप के फाइनल में भारत का होगा बांग्लादेश से सामना, कब और कहां देख पाएंगे मैच?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: अंडर-19 महिला एशिया कप के फाइनल में भारत का होगा बांग्लादेश से सामना, कब और कहां देख पाएंगे मैच?
Sat, 21 Dec 2024 05:18 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालम्पुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालम्पुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 21 Dec 2024 05:18 PM IST
सार
ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने के बाद भारत ने सुपर-4 में भी चार में से तीन मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। बारिश के कारण नेपाल के खिलाफ खेले गए मैच का परिणाम नहीं निकल सका था।
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम भारत
- फोटो : Asian Cricket Council
विस्तार
अंडर-19 महिला एशिया कप अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। 22 दिसंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। निकी प्रसाद की अगुआई वाली भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय है। ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने के बाद भारत ने सुपर-4 में भी चार में से तीन मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। बारिश के कारण नेपाल के खिलाफ खेले गए मैच का परिणाम नहीं निकल सका था।
विज्ञापन
पिछले साल भारत की अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं गोंगदी त्रिशा इस साल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। त्रिशा ने चार मैचों में 125.88 के स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 58 रनों का रहा है। वहीं, बाएं हाथ की स्पिनर आयुषी शुक्ला सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने चार मैचों में 2.84 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए चार सात विकेट हासिल किए हैं। श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में आयुषी की घातक गेंदबाजी की बदौलत ही भारत फाइनल में प्रवेश करने में कामयाब रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश के लिए मोसामत इवा इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने चार मैचों में 69 रन बनाए हैं। वहीं, दाएं हाथ की स्पिनर निशिता अख्तर निशी बांग्लादेश के लिए सात विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। कागज पर भारत की टीम बांग्लादेश के मुकाबले ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।
फाइनल मैच के लिए दोनों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: ईश्वरी अवसरे, जी कमलिनी, सानिका चालके, गोंगाडी तृषा, निकी प्रसाद (कप्तान), भाविका अहिरे (विकेटकीपर), मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, परुणिका सिसौदिया, द्रिथि केसरी, शबनम शकील।
बांग्लादेश: फहोमिदा चोया, मोसम्मत ईवा, सुमैया अख्तर, सुमैया अख्तर (कप्तान), हबीबा इस्लाम, जुएरिया फिरदौस (विकेटकीपर), फरजाना एस्मिन, अनीसा अख्तर सोबा, इशिता अख्तर निशि, जन्नतुल मौआ, सादिया अख्तर।

हम यहां आपको भारत बनाम बांग्लादेश मैच से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
अंडर-19 महिला एशिया कप 2024 का फाइनल किन टीमों के बीच खेला जाएगा?
अंडर-19 महिला एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।
अंडर-19 महिला एशिया कप 2024 का फाइनल कहां खेला जाएगा?
अंडर-19 महिला एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच 22 दिसंबर यानी रविवार को कुआलालम्पुर के बयूमास ओवल में खेला जाएगा।
अंडर-19 महिला एशिया कप 2024 का फाइनल कितने बजे शुरू होगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला अंडर-19 महिला एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 7:00 बजे शुरू होगा।
अंडर-19 महिला एशिया कप 2024 का फाइनल कहां देखें?
भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 महिला एशिया कप 2024 फाइनल के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। मैच का प्रसारण सोनी टेन5 और सोनी टेन5 एचडी पर किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध होगी। दर्शक Amarujala.com पर मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।