फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND U19 vs BAN 19 Highlights 2026 Under 19 ODI World Cup India vs Bangladesh Match Result Scorecard

IND vs BAN: अंडर-19 विश्वकप में चमके विहान मल्होत्रा, भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में बांग्लादेश को हराया

Sat, 17 Jan 2026 10:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 17 Jan 2026 10:49 PM IST
सार

विहान मल्होत्रा की शानदार गेंदबाजी से भारत ने अंडर-19 विश्व कप के बारिश से प्रभावित मुकाबले में बांग्लादेश को डीएलएस पद्धति के तहत 18 रन से हराया। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IND U19 vs BAN 19 Highlights 2026 Under 19 ODI World Cup India vs Bangladesh Match Result Scorecard
विहान-वैभव - फोटो : BCCI-icc-ani

विस्तार

भारत के ऑफ-स्पिनर विहान मल्होत्रा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने शनिवार को बारिश से प्रभावित अंडर-19 विश्व कप मुकाबले में बांग्लादेश को डीएलएस पद्धति के तहत 18 रन से हरा दिया। विहान ने 14 रन देकर 4 विकेट झटके और बांग्लादेश की मजबूत होती जीत की उम्मीदों को पूरी तरह तोड़ दिया। यह भारत की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत रही।
विज्ञापन

भारत की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती ओवरों में ही कप्तान आयुष म्हात्रे और वेदांत त्रिवेदी के विकेट जल्दी गिर गए, जिससे भारत दबाव में आ गया। बादल छाए मौसम का फायदा उठाते हुए बांग्लादेश के गेंदबाजों ने नई गेंद से सटीक लाइन-लेंथ बनाए रखी। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई। आमतौर पर आक्रामक अंदाज में खेलने वाले वैभव ने इस बार हालात को समझते हुए संयमित बल्लेबाजी की। उन्होंने 67 गेंदों पर 72 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे, और पारी को स्थिरता प्रदान की।

दूसरे छोर पर अभिज्ञान कुंडू ने बेहद धैर्यपूर्ण पारी खेली। उन्होंने 112 गेंदों पर 80 रन बनाए और बीच-बीच में बड़े शॉट लगाकर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। कुंडू को दो बार जीवनदान भी मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और भारतीय स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कुंडू और कनिष्क चौहान के बीच 54 रन की उपयोगी साझेदारी भी हुई। कनीष्क ने 28 रन की तेज पारी खेलकर रन गति को बनाए रखा, लेकिन उन्हें बांग्लादेश के कप्तान अजिजुल हकीम ने आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

भारतीय पारी के दौरान बारिश के कारण लगभग एक घंटे का खेल बाधित हुआ, जिसके चलते मुकाबले को 50 से घटाकर 49 ओवर प्रति टीम कर दिया गया। इसके बाद भारत की पारी 48.4 ओवर में 238 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश की ओर से तेज गेंदबाज अल फहद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 रन देकर 5 विकेट झटके और भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी। उनके अलावा अजिज़ुल हकीम और इकबाल हुसैन इमोन ने भी अहम विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश की पारी
संशोधित लक्ष्य के तहत बांग्लादेश को 29 ओवर में 165 रन बनाने थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने शानदार शुरुआत की और 20 ओवर में 2 विकेट पर 102 रन बना लिए। इस समय वे डीएलएस पार स्कोर से काफी आगे थे और जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे थे। रिफात बेग (37) और कप्तान अजिज़ुल हकीम के बीच अहम साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

यहीं से मुकाबले का रुख अचानक बदल गया। विहान मल्होत्रा ने अपनी अनुशासित ऑफ-स्पिन से बांग्लादेश की मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। उन्होंने कलाम सिद्दिकी, शेख परवेज जिबोन, रिजान हसन और सामिउन बासिर को आउट कर दिया। बांग्लादेश ने मात्र 33 गेंदों में 5 विकेट गंवा दिए और टीम में घबराहट साफ दिखाई देने लगी। बाएं हाथ के स्पिनर खिलान पटेल ने निर्णायक झटका देते हुए कप्तान अजिजुल हकीम को आउट किया, जिन्होंने 72 गेंदों पर 51 रन की संयमित पारी खेली थी। डीएलएस समीकरण को ध्यान में रखते हुए हकीम बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डीप में कैच थमा बैठे, जिससे बांग्लादेश की आखिरी उम्मीद भी टूट गई।

इसके बाद हेनिल पटेल ने आखिरी विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी को 28.3 ओवर में 146 रन पर समेट दिया। इस तरह बांग्लादेश संशोधित लक्ष्य से काफी पीछे रह गया और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ग्रुप-बी में दो मैचों में चार अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है, जबकि बांग्लादेश और अमेरिका का खाता अभी नहीं खुला है। न्यूजीलैंड को अभी अपना पहला मैच खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed