फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND U19 vs AUS U19: India won the match in the 31st over, defeated Australia by seven wickets in the first ODI

IND U19 vs AUS U19: भारत ने 31वें ओवर में जीता मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में सात विकेट से हराया

Sun, 21 Sep 2025 07:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 21 Sep 2025 07:03 PM IST
सार

भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम ने रविवार को पहले युवा एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को सात विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने नौ विकेट पर 225 रन ही बना सकी। इसके बाद मेहमान टीम ने इयान हीली ओवल में 117 गेंदे शेष रहते तीन विकेट गंवाकर आसानी से 227 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IND U19 vs AUS U19: India won the match in the 31st over, defeated Australia by seven wickets in the first ODI
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI

विस्तार

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के आक्रामक तेवरों के बाद विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू और वेदांत त्रिवेदी के नाबाद अर्धशतकों से भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम ने रविवार को पहले युवा एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को सात विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने नौ विकेट पर 225 रन ही बना सकी। इसके बाद मेहमान टीम ने इयान हीली ओवल में 117 गेंदे शेष रहते तीन विकेट गंवाकर आसानी से 227 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें कुंडू और त्रिवेदी क्रमशः 87 और 61 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन


सूर्यवंशी ने 38 रन बनाए
सभी की नजरें 14 वर्षीय सूर्यवंशी पर टिकी थीं जिन्होंने केवल 22 गेंद पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। सूर्यवंशी का दबदबा इतना था कि कप्तान आयुष म्हात्रे ने उनके साथ पहले विकेट की 50 रन की साझेदारी में केवल छह रन बनाए। सूर्यवंशी को तेज गेंदबाज हेडन शिलर (59 रन पर एक विकेट) ने आउट करके ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। दो गेंद बाद चार्ल्स लैचमुंड (46 रन पर दो विकेट) ने म्हात्रे (06)को आउट कर दिया।
विज्ञापन


विहान मल्होत्रा भी नौ रन बनाने के बाद लैचमुंड का शिकार बने जिससे 10वें ओवर में भारत का स्कोर तीन विकेट पर 75 रन हो गया और ऑस्ट्रेलिया की घरेलू मैदान पर जीत की उम्मीद जगी। हालांकि त्रिवेदी और कुंडू ने चौथे विकेट के लिए 152 रन की अटूट साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और टीम को केवल 30.3 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। कुंडू ने 74 गेंद की अपनी पारी में पांच छक्के और आठ चौके लगाए जबकि त्रिवेदी ने 69 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके लगाए। लचमुंड ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के सबसे सफल गेंदबाज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय गेंदबाजों ने बनाया दबाव
इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 230 रन के भीतर रोक दिया जो पहले बल्लेबाजी करते हुए घरेलू टीम की उम्मीद से काफी कम था। हालांकि अगर जॉन जेम्स आक्रामक पारी नहीं खेलते तो मेजबान टीम इतने रन भी नहीं बना पाती। जेम्स ने 68 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम 35 रन पर चार विकेट और फिर 107 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी। हेनिल पटेल 38 रन पर तीन विकेट चटकाकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। कनिष्क चौहान (39 रन पर दो विकेट) और किशन कुमार (59 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि आरएस अंबरीश (50 रन पर एक विकेट) को एक विकेट मिला। टॉम होगन ने 81 गेंद में 41 रन की धीमी पारी खेली जबकि स्टीवन होगन ने 82 गेंद का सामना करने के बाद 39 रन ही बना सके जिससे भारतीय गेंदबाजों की पकड़ का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed