फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind england test: 5th day live update

नॉटिंघम टेस्ट ड्रॉ, चमके भुवनेश्वर कुमार

Mon, 14 Jul 2014 12:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 14 Jul 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
ind england test: 5th day live update

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला गया पहले टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। मैच के पांचवें और अंतिम दिन टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 391 रन बनाए।

विज्ञापन


पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक ठोका। पहली पारी में भी भुवी 58 और दूसरी पारी में नाबाद 63 रनों की पारी खेली। साथ ही पहली पारी में इंग्लैंड के 5 विकेट भी झटके थे। 
विज्ञापन


मैच का कोई परिणाम नहीं निकलता देख तय समय से 15 ओवर पहले ही खत्म कर दिया गया। भारत ने इशांत शर्मा (13) के आउट होने के बाद अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 391 रनों पर घोषित कर दी। इसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया। खेल खत्म होने के समय भुवनेश्वर कुमार 63 रन और मोहम्मद शमी 4 रन बनाकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की ओर से दूसरी पारी में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे स्टुअर्ट बिन्नी ने सर्वाधिक 78 रन बनाए। जबकि मुरली विजय (52), चेतेश्वर पुजारा (55) और भुवी (नाबाद 63) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली।

टीम इंडिया ने पहली पारी में 457 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड 496 रन बनाकर आउट हो गया।

कोहली दोनों पारियों में फ्लॉप

ind england test: 5th day live update
बेहद कम ओवर और परिणाम की संभावना को न देखते हुए दोनों कप्तानों ने मैच ड्रॉ समाप्त कराने पर सहमति जता दी।

भारत ने पहली पारी में 457 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 10वें विकेट के लिए हुई रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत 496 रन का स्कोर खड़ा किया।

मैच के अंतिम दिन 3 विकेट पर 167 रन से आगे खेलने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। चौथे दिन के नाबाद बल्लेबाज विराट कोहली (8) अपने स्कोर में बिना कोई इजाफा किए आउट हो गए। कोहली पहली पारी में भी महज एक रन ही बना सके थे।

दूसरे नाबाद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (24) भी अपने स्कोर में मात्र 6 रन और जोड़कर आउट हो गए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से उम्मीद थी लेकिन वह भी बेहद धीमी शुरुआत के बाद 30 गेंदों में दो चौकों की मदद से मात्र 11 रन बनाकर चलते बने।

गेंदबाजी में फ्लॉप, बल्‍लेबाजी में चमके बिन्‍नी

ind england test: 5th day live update
रवींद्र जडेजा एक बार फिर अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और 31 रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार हो गए।

7 विकेट 249 रन पर गिर जाने के बाद बिन्नी और पहली पारी में आखिरी विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी करने वाले भुवनेश्वर ने आठवें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर भारत को विशाल स्कोर की ओर बढ़ाया।

भुवनेश्वर ने दूसरी पारी में भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 63 रन की पारी खेली। इंग्लैड की ओर से मोइन अली अब तक सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड और लियाम प्लंकेट भी 2-2 बल्लेबाजों को आउट करने में सफल रहे।

हालांकि मैच के अंत में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को मैन ऑफ द मैच चुना जाना अंत में थोड़ा विवाद पैदा कर गया। इस पुरस्कार के लिए नाबाद 154 रन बनाने वाले जोई रुट प्रबल दावेदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed