Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND A vs AUS A: Eyes will be on KL Rahul form in 2nd unofficial test of India A, target number five position

IND-A vs AUS-A: भारत-ए के दूसरे मैच में राहुल की फॉर्म पर होंगी नजरें, नंबर-पांच के लिए पेश करेंगे दावेदारी

Wed, 06 Nov 2024 07:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Nov 2024 07:24 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ए की टीम में अनुभवी स्कॉट बोलैंड भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के सीनियर रिजर्व तेज गेंदबाजों में से एक बोलैंड के मैदान पर उतरने से अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, बी साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों के लिए यह मुकाबला कड़ी चुनौती होगा।

विज्ञापन
IND A vs AUS A: Eyes will be on KL Rahul form in 2nd unofficial test of India A, target number five position
केएल राहुल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में राष्ट्रीय चयन समिति की नजरें केएल राहुल की बल्लेबाजी और मौजूदा फॉर्म पर लगी होंगी। राहुल को छोड़कर भारत ए के लाइन-अप में ऐसा कोई भी खिलाड़ी नहीं है जो एमसीजी में खेला हो। मेलबर्न में भारत को 26 दिसंबर से ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट खेलना है। टीम प्रबंधन की सलाह पर भारतीय चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट के बीच में बाहर किए गए राहुल और रिजर्व विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को पर्थ में सीनियर टीम से जुड़ने से पहले दूसरे ए टेस्ट के लिए भेजने का फैसला किया।
विज्ञापन
Trending Videos

राहुल को मिल सकता है फायदा

ऑस्ट्रेलिया ए की टीम में अनुभवी स्कॉट बोलैंड भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के सीनियर रिजर्व तेज गेंदबाजों में से एक बोलैंड के मैदान पर उतरने से अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, बी साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों के लिए यह मुकाबला कड़ी चुनौती होगा। हालांकि, राहुल को निश्चित रूप से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलने की संभावना के कारण ज्यादा लाभ मिलेगा। एमसीजी में अभ्यास सत्र के दौरान राहुल अच्छी लय में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईश्वरन और ऋतुराज करेंगे ओपनिंग

IND A vs AUS A: Eyes will be on KL Rahul form in 2nd unofficial test of India A, target number five position
केएल राहुल-ध्रुव जुरेल - फोटो : BCCI
ईश्वरन और कप्तान गायकवाड़ के पारी का आगाज करने के साथ यह उम्मीद की जा रही है कि राहुल इंडिया ए ‘सेट-अप’ में पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे क्योंकि टेस्ट सीरीज के दौरान किसी भी समय अगर उन्हें भारत के अंतिम एकादश में चुना जाता है तो उन्हें इसी स्थान पर बल्लेबाजी करने को मिलेगी। यह तो तय है कि जब उछाल वाली परिस्थितियों में गुणवत्ता वाली तेज गेंदबाजी का सामना करने की बात आती है तो लॉर्ड्स, ओवल, सिडनी, सेंचुरियन में शतक लगाने वाले राहुल घरेलू दिग्गज सरफराज खान की तुलना में कहीं अधिक काबिल हैं। हालांकि, बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ 150 रन बनाने के बाद सरफराज खान निश्चित रूप से 22 नवंबर से ऑप्टस स्टेडियम में खेलने के दावेदार होंगे।
विज्ञापन

चार बदलाव हो सकते हैं

जहां तक इंडिया ए टीम का सवाल है तो मैकाय में पहला अनौपचारिक टेस्ट खेलने वाली टीम में चार बदलाव होंगे जिसमें मेहमान टीम सात विकेट से हार गई थी। राहुल को बाबा इंद्रजीत की जगह शामिल किया जाएगा जिन्होंने दोनों पारियों में नौ और छह रन बनाए, जबकि वह गति और उछाल के खिलाफ बिल्कुल भी सहज नहीं दिखे। वहीं, ध्रुव जुरेल को ईशान किशन की जगह उतारा जाएगा जो मैकाय में गेंद बदलने के विवाद का केंद्र बने हुए हैं। नवदीप सैनी का प्रदर्शन भी खराब रहा और उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद लेंगे, जबकि ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर तनुश कोटियान को मानव सुथार की जगह प्लेइंग-11 में रखा जाएगा। वहीं, दो खिलाड़ी विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल और मध्यक्रम के मजबूत बल्लेबाज रिकी भुई इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed