फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-19 Crush AUS-19 in 3rd Youth ODI to Take Unbeaten 3-0 Lead in 5-Match ODI Series

IND U19 vs AUS U19: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, तीसरे वनडे में 167 रन से हराया; 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की

Fri, 26 Sep 2025 04:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Sep 2025 04:24 PM IST
सार

सीरीज का चौथा मुकाबला 30 सितंबर को ब्रिस्बेन में ही और पांचवां मुकाबला मैकॉय में सात अक्तूबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND-19 Crush AUS-19 in 3rd Youth ODI to Take Unbeaten 3-0 Lead in 5-Match ODI Series
आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम धूम मचा रही है। ब्रिस्बेन में शुक्रवार को खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम को 167 रन के भारी अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन


भारत ने पहला यूथ वनडे सात विकेट से और दूसरा वनडे 51 रन से अपने नाम किया था। तीनों मुकाबले ब्रिस्बेन में ही खेले गए। सीरीज का चौथा मुकाबला 30 सितंबर को ब्रिस्बेन में ही और पांचवां मुकाबला मैकॉय में सात अक्तूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन

भारत की पारी
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 280 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 16 रन और कप्तान आयुष म्हात्रे चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विहान मल्होत्रा ने 40 रन और वेदांत त्रिवेदी ने 86 रन की पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी हुई। विहान ने अपनी पारी में छह चौके लगाए। इसके बाद वेदांत ने राहुल कुमार के साथ चौथे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी निभाई। वेदांत ने अपनी पारी में आठ चौके लगाए। वहीं, राहुल ने भी अर्धशतक जमाया और छह चौके की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। हरवंश पंगालिया ने 23 रन की पारी खेली। खिलन पटेल 20 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से विल बायरोम और केसी बार्टन ने तीन-तीन विकेट लिए। 

ऑस्ट्रेलिया की पारी
290 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम 113 रन पर सिमट गई। सिर्फ एलेक्स टर्नर, कप्तान विल मालाजुक और टॉम होगन दहाई का आंकड़ा पार कर सके। टर्नर 32 रन, विल 15 रन और होगन 28 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से खिलन पटेल ने चार और उधव मोहन ने तीन विकेट लिए। इसके अलाना कनिष्क चौहान को दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed