फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   In the first over against Pakistan fast bowler Mohammed Shami bowled 11 balls five balls were wide

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ पहले ओवर में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने फेंकी 11 गेंदें, पांच गेंद वाइड डाली

Sun, 23 Feb 2025 02:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 23 Feb 2025 02:42 PM IST
सार

शमी ने अपने पहले ओवर में कुल पांच गेंद वाइड डाली जिस कारण उनका ओवर काफी लंबा रहा। शमी के पहले ओवर से पाकिस्तान ने छह रन जुटाए जिसमें से पांच रन अतिरिक्त रहे।

विज्ञापन
In the first over against Pakistan fast bowler Mohammed Shami bowled 11 balls five balls were wide
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबे की शुरुआत हो चुकी है। फखर जमां की जगह टीम में आए इमाम उल हक और बाबर आजम क्रीज पर हैं। भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत की, लेकिन उन्होंने पहले ही ओवर में 11 गेंदें फेंकी। शमी पहले ओवर में लय में नहीं दिखे और इस महामुकाबले का दबाव उन पर नजर आया। 
विज्ञापन

पांच अतिरिक्त रन दिए 
शमी ने अपने पहले ओवर में कुल पांच गेंद वाइड डाली जिस कारण उनका ओवर काफी लंबा रहा। शमी के पहले ओवर से पाकिस्तान ने छह रन जुटाए जिसमें से पांच रन अतिरिक्त रहे। इसके अलावा एक रन इमाम ने भाग कर लिया। पहले ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना विकेट गंवाए छह रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने जीता टॉस 
भारत के खिलाफ महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चोटिल फखर जमां की जगह इमाम उल हक खेल रहे हैं। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। रोहित ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का ही फैसला लेने वाले थे। इसलिए टॉस हारने का उन्हें नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्रशंसकों के निशाने पर आए
शमी ने जिस तरह पहले ओवर की शुरुआत की, इससे वह सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के निशाने पर आ गए। कई यूजर्स ने शमी के मजे लिए, जबकि कुछ ने उनकी आलोचना की। 
 
 
 

बांग्लादेश के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन
शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और पांच विकेट झटके थे। चोट के कारण क्रिकेट से करीब एक साल तक दूर रहने के बाद भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ प्रभावित किया था। शमी की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। वह 200 वनडे विकेट तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज भी बन गए थे। शमी सबसे कम गेंदों पर वनडे में 200 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए थे। शमी ने यह उपलब्धि  5126 वनडे गेंदों पर हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed