फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Impossible to crank up pace consistently Vaughan defends Archer

ENGvWI: वॉन ने आर्चर का बचाव करते हुए कहा, लगातार तेज गेंदबाजी करना असंभव

Mon, 13 Jul 2020 11:08 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 13 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Impossible to crank up pace consistently Vaughan defends Archer
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि किसी तेज गेंदबाज के लिए लगातार 90 मील प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करना ‘असंभव’ है। हालांकि जोफ्रा आर्चर को हमेशा टीम में जगह मिलेगी, क्योंकि वह सटीक गेंदबाजी करने पर विरोधी टीम को ध्वस्त कर सकता है।

विज्ञापन


आर्चर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के अंतिम दिन 45 रन देकर तीन विकेट चटकाए, लेकिन मेहमान टीम को साउथम्पटन में 200 रन का लक्ष्य हासिल करके चार विकेट से जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाए। वॉन ने बीबीसी रेडियो 5 लाइव टफर्स एवं वॉन पॉडकास्ट के दौरान कहा, ‘मैं कल जोफ्रा आर्चर के स्पैल से बेहद खुश था, वह वही कर रहा था जो वह सर्वश्रेष्ठ तरीके से करता है। उन्होंने कहा कि जब मैं कल की तरह के स्पैल को देखता हूं तो आपको पता चलता है कि वह अंतर पैदा कर सकता है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज टिनो बेस्ट ने पिछल गर्मियों की एशेज श्रृंखला से तेज गति से गेंद फेंकने में नाकाम रहने के लिए 25 साल के आर्चर की आलोचना की थी, जिन्हें पहले टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड पर तरजीह दी गई थी। वॉन ने कहा, ‘भविष्य में उसे हताशा भरे दिनो का सामना करना होगा, वह युवा तेज गेंदबाज है। उम्र बढ़ने के साथ क्या उसके प्रदर्शन में निरंतरता आएगी? शायद।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली और पाकिस्तान के शोएब अख्तर को देखो। उन्होंने कई स्पैल फेंके जहां आप कह सकते हो कि हां, तुम ऐसा कर सकते हो, लेकिन ऐसा असंभव होता है। आपका शरीर आपको स्वीकृति नहीं देता कि प्रत्येक ओवर में आप ऐसा कर पाओ।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed