फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   'If Rishabh Pant can stand even on one leg...', Gavaskar on his first choice wicketkeeper for T20 World Cup

T20 WC: 'अगर पंत एक टांग पर भी खड़े हो जाते हैं तो...', गावस्कर ने टी20 विश्व कप के लिए ऋषभ को बताया पहली पसंद

Wed, 10 Jan 2024 09:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Jan 2024 09:47 PM IST
सार

पंत को साल 2022 में एक गंभीर कार दुर्घटना में कई गंभीर चोटें आईं थीं। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विकेटकीपर के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए वापसी करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
'If Rishabh Pant can stand even on one leg...', Gavaskar on his first choice wicketkeeper for T20 World Cup
ऋषभ पंत, केएल राहुल और जितेश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में विकेटकीपर के खाली स्थान को भरने के लिए तीन खिलाड़ियों के बीच टक्कर होगी। दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की अपनी अगली सीरीज की तैयारी कर रही है। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी20 टीम में वापसी के साथ ही थिंक टैंक ने कुछ बड़े नामों को आराम दिया, ताकि युवा खिलाड़ियों को आजमाया जा सके। यह जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारत की आखिरी टी20 सीरीज है। हालांकि, गावस्कर ने ऋषभ पंत को अपनी पहली पसंद जरूर करार दिया है।
विज्ञापन

गावस्कर ने पंत का समर्थन किया

'If Rishabh Pant can stand even on one leg...', Gavaskar on his first choice wicketkeeper for T20 World Cup
गावस्कर और राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज और अमेरिका इस साल  टी20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे। रविवार को टीम की घोषणा करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की टी20 टीम में वापसी की पुष्टि की। भारत ने पूर्व उपकप्तान केएल राहुल को इस सीरीज के लिए नहीं चुना है, जबकि श्रेयस अय्यर को भी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। इस बीच गावस्कर ने ऋषभ पंत का समर्थन करते हुए कहा कि वह भारतीय टीम में अपनी जगह फिर से हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'पंत पासा पलटने वाले खिलाड़ी'

'If Rishabh Pant can stand even on one leg...', Gavaskar on his first choice wicketkeeper for T20 World Cup
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत को साल 2022 में एक गंभीर कार दुर्घटना में कई गंभीर चोटें आईं थीं। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विकेटकीपर के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए वापसी करने की उम्मीद है। टी20 विश्व कप में राहुल के विकेटकीपर और मध्यक्रम के बल्लेबाज की भूमिका निभाने के बारे में पूछने पर गावस्कर ने पंत का समर्थन किया और उनका मानना है कि वह रोहित शर्मा की टीम के लिए पासा पलटने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

'अगर ऋषभ पंत एक पैर पर भी फिट हैं...'

'If Rishabh Pant can stand even on one leg...', Gavaskar on his first choice wicketkeeper for T20 World Cup
ऋषभ पंत और केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
गावस्कर ने कहा, 'मैं उन्हें (राहुल) विकेटकीपर के रूप में भी देखता हूं, लेकिन मैं उनसे पहले एक बात कहूंगा- अगर ऋषभ पंत एक पैर पर भी फिट हैं तो उन्हें टीम में आना चाहिए क्योंकि वह हर प्रारूप में पासा पलटने वाले खिलाड़ी हैं। अगर मैं चयनकर्ता हूं तो मैं उनका नाम सबसे पहले रखूंगा। हालांकि, अगर ऋषभ पंत अनुपलब्ध है और केएल राहुल विकेटकीपिंग कर रहे हैं, तो यह अच्छा होगा क्योंकि संतुलन भी बनेगा। फिर आपके पास उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में खिलाने या मध्यक्रम में उन्हें नंबर पांच या नंबर छह पर फिनिशर के रूप में उपयोग करने का विकल्प होता है।

'केएल राहुल एक उचित विकेटकीपर हैं'

'If Rishabh Pant can stand even on one leg...', Gavaskar on his first choice wicketkeeper for T20 World Cup
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने कहा कि राहुल ने विकेटकीपर के रूप में सुधार किया है। गावस्कर के मुताबिक, राहुल को जब शुरुआत में टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग की भूमिका दी गई थी तब वह 'अनिच्छुक विकेटकीपर' थे। गावस्कर से जब पूछा गया कि क्या आईपीएल का 2024 सत्र विश्व कप के लिए भारत के विकेटकीपर की बहस को सुलझा सकता है तो उन्होंने विकेटकीपर जितेश शर्मा को तीन इस रेस से बाहर नहीं किया। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा अच्छी है। तीनों खिलाड़ी अच्छे हैं।'

'If Rishabh Pant can stand even on one leg...', Gavaskar on his first choice wicketkeeper for T20 World Cup
जितेश शर्मा और संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने कहा- हमने जितेश शर्मा को देखा है। वह प्रभावशाली स्ट्राइकर और फिनिशर हैं। टी20 क्रिकेट में आमतौर पर विकेटकीपर दूर ही रुकते हैं और स्टंप के करीब कम ही होते हैं। इसलिए अगर आपके पास विकेटकीपिंग का उतना कौशल नहीं है, लेकिन आपके पास बल्लेबाजी और फॉर्म है तो भी आप टीम में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed