एमएसके प्रसाद बोले-धोनी ने अगर नहीं किया ऐसा तो तलाशेंगे उनका विकल्प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को श्रीलंका के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की गई जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को जगह दी गई लेकिन 2011 विश्वकप के हीरो रहे युवराज सिंह को एक बार फिर टीम इंडिया से बाहर का रास्ता देखना पड़ा ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने सोमवार को कहा कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर चयन बैठक में चर्चा हुई थी लेकिन झारखंड के इस क्रिकेटर के अच्छा प्रदर्शन नहीं करने की स्थिति में ही वे विकल्पों की तलाश करेंगे।
धोनी के भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करना मुश्किल
युवराज सिंह को आराम देने की स्थिति को स्पष्ट करने के बाद प्रसाद से जब धोनी के बाबत पूछा गया तो उन्होंने उत्तर दिया, ‘‘मैं ईमानदारी से कहूंगा। चर्चायें हर किसी के बारे में होती हैं। ऐसा नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी के बारे में ही चर्चा हुई। जब हम टीम चुनते हैं तो हम संयोजन की बात करते हैं और हम हर किसी के बारे में चर्चा करते हैं। ’’ धोनी के भविष्य के बारे में पूछने पर मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि इसकी भविष्यवाणी करना मुश्किल है लेकिन जब तब वह टीम के प्रदर्शन कर रहा है, इसमें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
यदि धोनी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो तलाशने होंगे विकल्प